
सावधान! APK फ़ाइल को बिल्कुल टच न करे
कटनी के बरही और बड़वारा थाना के 2 पुलिस अधिकारियों के मोबाइल हैक
मोबाइल हैक कर हैकर्स भेज रहा APK फ़ाइल
किसान रजिस्ट्रेशन, आरटीओ ई चलान आदि का जिक्र
फाल्स फ़ाइल ओपन करते ही कोई भी बन सकता है हैकर्स का शिकार
कटनी। जिले के बरही और बड़वारा थाना में पदस्थ 2 पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबरों को हैक कर लिया गया। हैकर्ष नंबरों को हैक करने के बाद ग्रुपों और व्यक्तिगत मोबाइल नंबरों में APK नाम की फ़ाइल सेंड कर रहे है, इनमे से कोई फ़ाइल धान का रजिस्ट्रेशन के लिए तो कोई फ़ाइल आरटीओ ई चालान नाम से है। ऐसी फाइल्स को ओपन करते ही किसी का भी नंबर हैक हो जाएगा, इसलिए सतर्क रहे, सावधान रहे और ऐसी अनजान फाइलो को खोलने से बचे।
खबर यह है कि बुधवार की दोपहर कटनी के बड़वारा थाना में पदस्था एएसआई महेश प्रताप सिंह का मोबाइल हैक हो गया, जिनके मोबाइल नंबर से APK फ़ाइल सोशल साइट्स पर वायरल होने लगी, ये सम्भले भी नही कि खबर आई की थाना बरही में पदस्थ एसआई विनोदकान्त सिंह का भी मोबाइल नंबर हैक हो गया, उन्होंने तत्काल बैंक पहुँचकर सबसे पहले अपने एकाउंट को होल्ड कराया और हैकर्स से बचने के प्रयास में जुट गए।
गौरतलब है कि 2दिन पूर्व ही शिक्षक के आर दुबे का भी मोबाइल नंबर इसी तरह हैक हुआ था, अब हैकर्स ने पुलिस अधिकारियों को भी नही छोड़ा। डिजिटल युग में मोबाइल के बहुत फायदे होने के साथ हर किसी को तकनीकी नालेज न होने से ऐसी परेशानियों का सामना अनजान लोगों को करना पड़ रहा है।







