कटनी के बरही से लापता गल्ला व्यापारी…. खजूरा नाला से बाइक बरामद…कटनी से पहुंची गोताखोर टीम…तलाश में जुटा पुलिस-प्रशासन

IAS Coaching

लापता बरही का गल्ला व्यापारी, खजूरा नाला से बाइक बरामद

कटनी से पहुंची गोताखोर टीम, तलाश कर रहा पुलिस-प्रशासन

कटनी। बरही के गल्ला व्यापारी शारदा अग्रवाल पिता रामप्रसाद उम्र लगभग 55 वर्ष बीती सुबह 10 बजे से लापता है, जिसकी गुमशुदगी की शिकायत परिजनों ने थाना बरही पुलिस से की है। खबर है की लापता शारदा की बाइक बरही गैरतलाई मार्ग स्थित खजरा नाला के समीप पुलिस बीती रात लावारिश हालत में बरामद की है। बाइक बरामद होने के बाद किसी अनहोनी के मद्देनजर बरही का पुलिस प्रशासन लापता की तलाश करने में जुटा हुआ है।

कटनी से पहुंची गोताखोर टीम

लापता शारदा अग्रवाल की बाइक खजुरा नाला के पास से मिलने के बाद उसकी तलाश में सक्रिय हुई बरही पुलिस मौके पर हर पहलुओं की पड़ताल करने में जुटी है। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है की कही वह अनहोनी का शिकार तो नहीं हुआ, जिसके कटनी से गोताखोर टीम भी मौके पर पहुंचकर बाणसागर के जलभराव क्षेत्र खजूरा नाला के आस पास सर्चिंग अभियान प्रारंभ किया गया है। मौके पर बरही का पुलिस और प्रशासनिक अमला मुस्तैद है और धीरे धीरे लोगो की भीड़ भी जमा होने लगी है।

 

 

 

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन