मां नर्मदा उद्गम स्थल अमरकंटक से नर्मदा एक्सप्रेस-वे निर्माण का शुभारंभ कराने की मांग….अमरकंटक पहुंची सांसद हिमांद्री सिंह को सौपा ज्ञापन….अमरकंटक से श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट

IAS Coaching

अमरकंटक से नर्मदा एक्सप्रेसवे राष्ट्रीय राजमार्ग का विस्तारित करवाने मांग

सांसद हिमांद्र सिंह को सोपा ज्ञापन

 

संवाददाता – श्रवण उपाध्याय

 

अमरकंटक- मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह को अमरकंटक के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं , जनप्रतिनिधियों , नगरवासियों की उपस्थिति में एक ज्ञापन (पत्र) श्रीमान नितिन गडकरी महोदय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली के नाम सौंप कर मांग की गई है कि नर्मदा एक्सप्रेसवे राष्ट्रीय राजमार्ग जो कि आप की आपके मंत्रालय द्वारा प्रस्तावित बहुत बड़ी परियोजना है । नर्मदा एक्सप्रेसवे मध्यप्रदेश में प्रस्तावित एक प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना है । यह 1200 किलोमीटर लंबा आठ लेन का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे होगा , जो नर्मदा नदी के किनारे किनारे चलेगा और राज्य के 11 जिलों से होकर गुजरेगा । इस एक्सप्रेसवे का उद्देश्य मध्य प्रदेश ने कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने और राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों को जोड़ना है । चूंकि मां नर्मदा जी का उद्गम अमरकंटक से ही हुआ है , तो इस राष्ट्रीय राजमार्ग का प्रारंभ भी अमरकंटक से होना चाहिए । अभी यह राजमार्ग अमरकंटक से 05 किलोमीटर दूर कबीर चबूतरा से हो रहा है ।

सभी नगर रहवासियों का आग्रह है कि इस परियोजना का निर्माण कार्य अमरकंटक पहुंच होना चाहिए ।

इसके पूर्व अमरकंटक के पत्रकारों ने लगभग तीन वर्ष पूर्व सर्वप्रथम इस मुद्दे को महाशिवरात्रि मेला उदघाटन अवसर पर पधारीं शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह को अमरकंटक के पत्रकारों ने ज्ञापन देकर मांग की थी कि यह राष्ट्रीय राजमार्ग को अमरकंटक तक जोड़ा जाय ताकि आने वाले पर्यटकों , तीर्थयात्रीयों , श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिल सके । ज्ञापन सौंपते वक्त मुख्य रूप से अंबिका तिवारी , रोशन पानरिया , मार्कण्डेय शर्मा , अंजना कटारे , बविता सिंह , रामगोपाल , दिनेश द्विवेदी ,प्रकाश द्विवेदी , सावित्री बाई, सुखनंदन सिंह , जितेंद्र द्विवेदी , गोलू द्विवेदी , नगरवासीजन , पत्रकार आदि उपस्थित रहें ।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन