4 साल से फरार आरोपी शहडोल जिले के पलौध में चला रहा था पिकअप…बरही पुलिस ने आरोपी को पकड़ा…बरही के बिचपुरा का रहने वाला है आरोपी…अवैध मादक पदार्थ की बिक्री का है आरोप

IAS Coaching

4 साल से फरार आरोपी पपौध में चला रहा था पिकअप
बरही पुलिस ने गिरफ्तार कर भेज रही जेल
कटनी। 4 साल से फरार एनडीपीएस एक्ट का आरोपी स्थाई वारंटी शहडोल जिले के पपौध में पिकअप चला रहा था, जिसे मुखबिर की सूचना पर बरही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार हुए आरोपी के संबंध में बरही थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आभीजित कुमार रंजन के नेतृत्व, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ वीरेंद्र धार्वे के व्दारा लगातार अपराध एवं अपराधियो की धडपकड के लिए निर्देशित किया गया है, जिसके तहत आज 8 मई को एन डी पी एस एक्ट के मामले में लम्बे समय से फरार आरोपी स्थाई वारंटी कमलेश प्रसाद उर्फ कमल चौबे पिता द्वारका प्रसाद चौबे उम्र 30 साल निवासी ग्राम बिचपुरा सिहराहार थाना बरही की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मामले का आरोपी शहडोल जिले के पपौध में छिपकर फरारी काट रहा है, जहां वह पिकअप पिंकअप चलाता है सूचना पर आज पपोध से आरोपी कमलेश को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई । इस कार्यवाही में थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव, प्रधान आरक्षज अजय पाठक, आर. विवेक श्रीवास्तव की अहम भूमिका रही ।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत