केवलारी में हो गई चोरी…छत में सो रहा था पटेल परिवार…खेत मे मिली आलमारी…कटनी के एनकेजे थानाक्षेत्र की बेख़ौफ़ वारदात

IAS Coaching

केवलारी में चोरी हो गई….
एनकेजे थाना के केवलारी में मकान में सेंधमारी
छत में सो रहा था पटेल परिवार, सुबह खेत में मिली आलमारी
कटनी। ग्राम केवलारी का पटेल परिवार छत सो रहा था और नीचे सेंधमारी करते हुए अज्ञात बेख़ौफ़ चोरों चोरी की वारदात अंजाम दे दिया। यह वारदात कटनी के एनकेजे थानाक्षेत्र के ग्राम केवलारी में हुई है। केवलारी निवासी रंजीत पटेल के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया और लाखों की ज्वेलरी व नकदी लेकर फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घर के सदस्य गर्मी के कारण छत पर सो रहे थे। गत देर रात चोरों ने मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब परिजनों की आंख खुली, तो घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला। चोरों ने अलमारी और पेटी को खंगालकर पूरा घर तहस-नहस कर दिया। कुछ सामान खेत में बिखरा हुआ पाया गया, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर लंबे समय तक घर में रहे और पूरी योजना के तहत चोरी की।

बताया जा रहा है कि यह मकान किसी लोको पायलट का है और घर में शादी के चलते बड़ी रकम रखी गई थी। चोरी की कुल रकम लगभग 10 लाख रुपए आंकी जा रही है, जिसमें दो सोने की अंगूठियां, दो सोने की चैन और नकदी शामिल हैं।

इस पूरे मामले पर एनकेजे थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया जांच हेतु पलिस टीम मौके पर भेजी गई है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा लगभग कितने की चोरी हुई है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे बिना किसी डर के वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और रात्रि गश्त सख्त करने की मांग की है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन