अमरपुर में सड़क हादसा…बेटे की अकाल मौत, माँ सहित 2 बहने घायल…पल्सर में सवार होकर जा रहे थे खेत…अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर…आक्रोशित ग्रामीणों ने लगा दिया जाम

IAS Coaching

बेटे की अकाल मौत, माँ और 2 बहने गंभीर
आक्रोशित ग्रामीणों ने लगा दिया जाम
अमरपुर भदार नदी के पास हुआ हादसा
बरही/कटनी। बुधवार की सुबह अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक सवार 1 युवक की घटना स्थल पर ही अकाल मौत हो गई, जबकि मृतक की माँ और 2 बहने गंभीर रूप से घायल है, जिनका उपचार जारी है। यह घटना बरही मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर उमरिया जिले के अमरपुर चौकी अंतर्गत पुल के पास घटित हुई है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना स्थल पर जाम लगा दिया था। मौके पर पहुँची पुलिस ने ग्रामीणों के आक्रोश को शांत कराते हुए जाम खुलवाया और मृतक का पोस्टमार्टम उपरान्त मर्ग कायम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी मुताबिक अमरपुर निवासी शुभम प्रजापति 18 वर्ष अपनी माँ मीराबाई 50 वर्ष, बहन शिवानी 20 वर्ष, सरोज 22 वर्ष के साथ बाइक में सवार होकर घर से खेत के लिए रवाना हुआ था, तभी भदार नदी के पुल के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में शुभम की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी माँ और 2 बहने गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें बरही में प्राथमिक उपचार के बाद कटनी रेफर कर दिया गया है। यह घटना सुबह करीब 10 बजे की है।

बीती रात भी हुई थी मौत
मैहर बदेरा से उमरिया के सलैया रिश्तेदारी में गया युवक घर नही लौट पाया। सड़क हादसे में उसकी अकाल मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी मुताबिक बदेरा थानाक्षेत्र का रहना वाला युवक अनिल चौधरी उम्र 24 वर्ष अपने साथी बादल चौधरी के साथ उमरिया जिले के ग्राम बकेली-उमरिया रिश्तेदारी में गया था, जहां से लौटते वक्त ग्राम सलैया मोड़ के पास बाइक फिसल गई। हादसे अनिल के सीने में सांघातिक चोट आई, जिसकी अकाल मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा बादल चौधरी घायल हो गया। 108 एम्बुलेंस के चालक रावेंद्र सिंह तोमर उर्फ लाला ने दोनों को बरही अस्पताल पहुँचाया, परीक्षण दौरान अनिल को चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। हादसा सोमवार की रात करीब 8 बजे का है। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम उपरान्त शव परिजनों के सुपुर्द करते हुए मर्ग कायम कर लिया है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन