
चखना नही दिया तो कुल्हाड़ी से कर दिया प्राणघातक हमला
बरही थाना क्षेत्र के नदावन गांव के ददरा हार में वारदात
बरही/कटनी। दारू इस कदर सिर चढ़ कर बोलने लगी है कि चखना सामग्री नमकीन, पानी पाउच न मिलने से आक्रोशित 3 आरोपियों ने एक युवक पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक हलमा कर उसे लहूलुहान कर दिया। आरोपियों से अपनी जान बचाकर लहूलुहान पीड़ित रातभर खेत मे छिपा रहा, सुबह होने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। यह सनसनीखेज घटना कटनी जिले के बरही थानाक्षेत्र के ग्राम नदावन के ददराहार में मंगलवार की रात घटित हुई है।
कुल्हाड़ी से फोड़ा सिर
घटनाक्रम के बारे में लहूलुहान पीड़ित शैलेंद्र पिता बिहारी चौधरी उम्र 35 साल निवासी नदावन ने बताया कि मंगलवार की रात लगभग साढ़े 10 बजे राजभान सिंह गौड़ अपने दो अन्य युवकों के साथ मेरे किराना दुकान आकर सामान मांग रहे थे, रात अधिक होने पर सामान न देने पर कुल्हाड़ी मारकर प्राण घातक हमला कर दिए और जान से मारने की धमकी दी पीड़ित के सर पर गंभीर चोट आई है।
रातभर खेत मे छिपा रहा पीड़ित
आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पीड़ित के मुताबिक वह लहूलुहान अवस्था में अपनी जान बचाकर खेत में छिपकर अपनी जान बचाई और पूरी रात खेत में घायल अवस्था में पडा रहा। परिजन सुबह ढूंढ कर उसे बरही अस्पताल लेकर पहुंचे, जिसका चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है वहीं पीड़ित के परिजनों ने मामले की सूचना बरही थाने में दर्ज कराई है, पुलिस पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।







