बालक और महिला पर हमला करने वाली बाघिन का वन विभाग ने किया रेस्क्यू,ग्रामीणों को मिली राहत,देखें वीडियो

IAS Coaching

बालक और महिला पर हमला करने वाली बाघिन का वन विभाग ने किया रेस्क्यू,ग्रामीणों को मिली राहत

खबर एमपी 24 न्यूज:-

 

उमरिया जिले में दो अलग अलग पड़ोसी गांव में एक बालक और महिला पर हमला करने वाली बाघिन को पार्क प्रबन्धन ने सोमवार की सुबह 10 बजे रेस्क्यू कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  दिनों में लगातार इंसानी हमले में शामिल बाघिन को धमोखर रेंज के पिपरिया बीट के पीएफ 112 के करीब रेस्क्यू किया गया है रेस्क्यू प्रभारी अर्पित मैढाल ने बघिन के सफल रेस्क्यू की पुष्टि की है। रेस्क्यू के दौरान बांधवगढ टाइगर रिज़र्व के उपसंचालक सहित सहायक संचालक धमोखर,सहायक संचालक ताला,वन्य प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी, रेंजर धमोखर,रेस्क्यू प्रभारी रेंजर पतौर सहित रेस्क्यू टीम और धमोखर फील्ड स्टाफ मौजुद रहे।बांधवगढ टाइगर रिज़र्व के फील्ड डायरेक्टर अनुपम सहाय ने बताया कि बाघिन का नियमित रहवासी क्षेत्र में मूवमेंट रहा है,इस दौरान जनहानि और जन घायल के मामले भी सामने आए है,जिसके दृष्टिगत मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने रेस्क्यू किया गया है,रेस्क्यू के बाद बाघिन को इनक्लोजर में शिफ्ट किया गया है,जहां वन्य जीव चिकित्सक निरन्तर बाघिन की मोनिटरिंग करेंगे।

 

 

खबर एमपी 24 संवाददाता संदीप स्वर्णकार की रिपोर्ट

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन