बरही में सीधे घरों में घुस रही 2 संदिग्ध महिलाएं….गुरुधाम कालोनी में हो गई चोरी…इधर 11 साल के मासूम को ट्रेक्टर ने उतारा मौत के घाट

IAS Coaching

बरही में चोर का राज कायम!, रहवासियों में दहशत
बरही के गुरुधाम कालोनी में अब दिनदहाड़े हुई चोरी
4 दिन पूर्व ही बीएमओ के आवास सहित 4 घरों में हुई थी चोरी
कटनी/बरही। कटनी जिले का बरही थानाक्षेत्र खासतौर पर बरही नगर में चोरों का राज कायम हो चुका है। 4 दिन पूर्व ही जर्मन शेफर्ड डॉग को अचेत कर बीएमओ डॉ राममणि पटेल के आवास सहित संदीप कालोनी के आरोहन बैंक, फ्यूजन फाइनेंस बैंक और दिप्पन सिंह के घर मे हुई बेख़ौफ़ चोरी लोग भूल भी नही पाए थे, अब बुधवार को दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने गुरुधाम कालोनी में बेख़ौफ़ सूने मकान का कुंदी काटकर सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए। बरही में सिलसिलेवार हो रही चोरियों से हर व्यक्ति भय, दहशत के साए में हैं, अब तो हर कोई कहने लगा है कि बरही में चोर राज कायम हो चुका है, जिससे रहवासियों में दहशत है।

भोपाल में था परिवार, सूना था मकान
बरही नगर के डोली रोड स्थित गुरुधाम कालोनी में बुधवार को दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने सुग्रीव सिंह के सूने मकान में धावा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मकान मालिक भोपाल गये हुए थे। चोरों ने घर के दरवाजे की कुंदी काटकर सोने चांदी के आभूषण पार कर दिए, जिसमे एक कान का झुमका और पायल पार कर दिया है।

पड़ोसियों की पड़ी नजर तो टूटा था ताला
बुधवार की शाम लगभग 5 बजे पड़ोसियों की नजर पड़ी तो सुग्रीव सिंह के घर का ताला टूटा पड़ा था और सामान बिखरा था, जिसकी जानकारी परिजनों को दी गई। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदात से लोगों में दहशत का माहौल बना है चोर खुलेआम वारदात को अंजाम दे रहे हैं वहीं पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम है जिससे चोरों के हौसले बुलंद है।

साढ़े 5 बजे सूचना साढ़े 9 बजे पहुँची पुलिस
सूने मकान में चोरी होने की सूचना बुधवार की शाम करीब साढ़े 5 बजे पुलिस को दे दी गई थी, मौका मुआयना करने पुलिस 4 घंटे बाद करीब साढ़े 9 बजे पहुँची, जहाँ सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।

घरों में घुस रही थी 2 महिलाएं कौन!
गुरुधाम कालोनी के रहवासियों ने बताया कि बुधवार की दोपहर 2 महिलाएं घूम रही थी और सीधे घरों में घुस रही थी, कभी बधाई गाने तो कभी किसी अन्य कार्य का बहाना बना रही थी। श्रीकृष्ण मेहरोत्रा, डॉ पीयूष तिवारी सहित अन्य रहवासियों के घर उक्त 2 महिलाएं प्रवेश कर गई थी, जो संदिग्ध है। आखिर ये महिलाएं कौन है।

बेलगाम रेत भरे ट्रैक्टर ने बालक को कुचला घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत

घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश

बरही थाना क्षेत्र के बहिरघटा गांव की घटना
मासूम के खून से लाल हो गई बहिरघटा की सड़क

बरही/कटनी। बरही थाना क्षेत्र के बहिरघटा गांव में एक बेलगाम रेत भरे ट्रैक्टर ने 11 साल के मासूम बालक को कुचल दिया। घटनास्थल पर ही बालक की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार सागर पिता हरि केवट उम्र 11 साल बुधवार को शाम करीब 5 बजे अपने घर के पास खेल रहा था तभी उमरार नदी से रेत लेकर निकल रहे रेत भरे ट्रैक्टर ने बालक को कुचल दिया। ग्रामीणों ने बताया कि रेत भरा ट्रैक्टर बालक के सिर को कुचलते हुए भाग गया। मामले की सूचना बरही पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अधिकार में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बरही अस्पताल भेज दिया।
ग्रामीणों में आक्रोश
हादसे के बाद मासूम का लथपथ शव देख ग्रामीण आक्रोशित हो उठे, परिजनों बेहाल हो गए। घटना की खबर से गांव में मातम पसर गया। मौके पर सैकडों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम उपरान्त मर्ग कायम कर पुलिस घटना की विवेचना के जुट गई है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन