नरवाई जलाना बरही के सिजहरा के शेख कासिम को पड़ा महंगा…..थाना बरही में मामला दर्ज…अब तक जिले की छठवीं एफआईआर हुई दर्ज

IAS Coaching

नरवाई जलाना सिजहरा के शेख कासिम को पड़ा महंगा
बरही में जिले की छठवीं एफआईआर हुई दर्ज

कटनी। फसल अवशेष नरवाई जलाने की जिले में छठवीं एफआईआर पुलिस थाना बरही में दर्ज कराई गई है। जिला प्रशासन द्वारा इस मामले में बरती जा रही सख्ती की वज़ह से अब तक जिले में 8 लोगों के विरूद्ध अलग-अलग पुलिस थानों में भारतीय न्‍याय संहिता की धारा 223 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है।

बरही के ग्राम सिजहरा के कोटवार भगवत प्रसाद दहायत द्वारा पंचनामा एवं पटवारी हल्का न.62 सिजहरा का प्रतिवेदन थाना बरही में प्रस्तुत कर खसरा न. 1008 में शेख कासिम पिता शेख मुराद उम्र 60 वर्ष निवासी सिजहरा के द्वारा नरवाई जलाने की जानकारी दी गई। साथ ही कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी दिलीप कुमार यादव द्वारा फसल अवशेष नरवाई संबंधी जारी प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन किया गया। इस पर बरही पुलिस थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

फायर ब्रिगेड से बुझाई नरवाई की आग
हल्का पटवारी सिजहरा द्वारा जानकारी दी गई कि ग्राम सिजहरा स्थित भूमि खसरा न. 1008 रकवा 0.14 हेक्येर भूमि में फसल काटने के बाद शेख कासिम पिता शेख मुराद उम्र 60 वर्ष ने नरवाई में आग लगाई गई, जिससे आस-पास के खेतों में खड़ी फसलों में नुकसान होने की संभावना थी। एसडीएम विजयराघवगढ महेश मंडलोई और नायब तहसीलदार पी के वर्मा ने सूझबूझ दिखाते हुए नरवाई की आग बुझाने तत्काल मौके पर समय रहते फायर ब्रिग्रेड भेजा । जिससे बड़ी अनहोनी को रोका जा सका और त्वरित तौर पर आग पर नियंत्रण किया गया । अन्यथा नरवाई में आग लगाने की वजह से इस आग की चिंगारियां अन्य खेतों तक भी पहुंच सकती थी।
नरवाई न जलाने की अपील
कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने जिले के सभी किसानों से आग्रह किया है कि वे अपने खेतों में खड़े डंठलों, फसल अवशेष नरवाई को न जलायें। नरवाई जलने से उड़ने वाली चिंगारी से आस-पास के खेत व अन्य तरीकों से अग्नि की दुर्घटना घटने की संभावना बनी रहती है। इसके अलावा खेत में नरवाई जलाने से बड़ी मात्रा में धुआं उत्पन्न होता है। जिससे पर्यावरण प्रदूषण भी बढ़ता है। साथ ही मिट्टी की उर्वरा शक्ति पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है इसलिए किसान भाई नरवाई न जलायें।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन