बरही के जंगल दफ्तर प्रांगण में भड़की आग, आग की आगोश में आया रेत चोरी में जब्त ट्रेक्टर…सक्रिय हुए वन कर्मियों ने बुझाई आग…बैरंग लौटा दमकल दस्ता

IAS Coaching

आनंद सराफ की खबर….बरही के जंगल दफ्तर प्रांगण में भड़की आग, आग की आगोश में आया रेत चोरी में जब्त ट्रेक्टर…सक्रिय हुए वन कर्मियों ने बुझाई आग…बैरंग लौटा दमकल दस्ता

कटनी/बरही। बुधवार की सुबह करीब साढ़े 8 बरही के जंगल दफ्तर प्रांगण में अचानक आग भड़क उठी। आग की आगोश में वहां खड़ा ट्रेक्टर आ गया। ट्रेक्टर आग की लपटों में जल रहा था, धुंआ उठता देख वहां से गुजर रहे राहगीरों ने शोर मचाया। हरकत में आए वन विभाग के कर्मचारियों ने दमकल दस्ते को सूचित करने के साथ ही खुद आग बुझाने में जुट गए। दमकल के आने के पहले ही विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया था।

बताया गया है कि बरही के जंगल दफ्तर में रेत चोरी के मामले में जब्त ट्रेक्टर पिछले 5 साल से खड़े है। पावर ट्रेक कंपनी का ट्रेक्टर आग की आगोश में आया। ट्रेक्टर का पिछला टायर जलकर खाक होना बताया गया है।

*कचरों के ढेर से लगी आग*
आग लगने के पीछे की वजह जंगल दफ्तर प्रांगण की सफाई के कचरे के ढेर में लगी आग आगे बढ़ते हुए वहां खड़े ट्रेक्टर को आगोश में ले लिया और धूं-धूं कर जलने लगा। राहगीरों का शोर सुन प्रांगण में निवासरत वन विभाग बरही के कर्मचारी सक्रिय हुए और आग बुझाने में जुट गए। समय रहते आग पर काबू पा।लिया गया अन्यथा मंजर भयावह होता। यह आग रेंजर आफिस के बगल में लगी थी। यदि आग बढ़ती तो पूरे दफ्तर आगोश में ले लेती। बहरहाल विभाग कर्मचारियों की सक्रियता से बड़ी अनहोनी होने बच गई।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन