बरही के केवलारी-बरेला जंगल मे पलटी ऑटो…ऑटो में सवार से दर्जनभर यात्री, टायर हुआ ब्लास्ट, यात्री पहुँचे अस्पताल

IAS Coaching

ऑटो में सवार से 12 यात्री, टायर हुआ ब्लास्ट, यात्री पहुँचे अस्पताल
बरही थानाक्षेत्र के केवलारी जंगल की घटना

कटनी/बरही। चलती ऑटो का टायर ब्लास्ट होने से उसमें बैठी सवारी घायल होकर अस्पताल पहुँच गई। यह हादसा मंगलवार को बरही थानाक्षेत्र के खितौली मार्ग में केवलारी-बरेला जंगल के मध्य होना बताया गया है। हादसे में आधा दर्जन से अधिक मुसाफिर घायल हुए है, जिन्हे स्वास्थ्य केंद्र बरही में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी मुताबिक ऑटो में सवारी बैठाकर चालक खितौली के लिए रवाना हुआ था, तभी दोपहर करीब 3 बजे केवलारी-बरेला जंगल के पास टायर फटने से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सवार यात्री नंदी लाल कुशवाह 63 वर्ष उटिंटोला निवासी, मुन्नी बाई पति अमृतलाल कुशवाहा 50 साल, खेमचंद जायसवाल 25 साल निवासी करौदी खुर्द, रामप्रसाद चौधरी 60 साल निवासी कुआँ को सांघातिक चोट आई है, जिनका उपचार स्वास्थ्य केंद्र बरही में जारी है, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोट आने पर प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। ऑटो में सवार घायल नंदी लाल ने बताया कि ऑटो में 12 से अधिक यात्री सवार थे, टायर फटने से ऑटो पलट गई, जिसके बाद चीख-पुकार मच गई। राहगीरों एवं आस-पास के लोग मदद के लिए आगे आए और घायलों अस्पताल पहुँचाया गया। इधर खबर लगते ही बरही पुलिस भी अस्पताल पहुँच गई थी।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन