बरही के पथरहटा गांव में फंदे में लटकी मिली 2 साल की मासूम बेटी और माँ कटनी जिले बरही थाना के पथरहटा में सनसनीखेज वारदात माँ-बेटी को फांसी में लटकने का मंजर देख चीखने लगी शालिनी

IAS Coaching

फंदे में लटकी मिली 2 साल की मासूम बेटी और माँ
कटनी जिले बरही थाना के पथरहटा में सनसनीखेज वारदात
माँ-बेटी को फांसी में लटकने का मंजर देख चीखने लगी शालिनी
कटनी/बरही। एमपी के कटनी जिले से दिल दहलाने वाली खबर है। 2 साल की मासूम बेटी के साथ उसकी 25 वर्षीय माँ फाँसी के फंदे में लटके मिले। यह सनसनीखेज वारदात बरही थानाक्षेत्र के ग्राम पथरहटा की है। वारदात की खबर लगते ही मौके पर पहुँची बरही पुलिस ने माँ-बेटी के शव को अपने अधिकार में लेते हुए पंचनामा और पोस्टमार्टम उपरान्त पूरे घटनाक्रम की जांच करने में जुट गई। बरही थाना टीआई ने बताया कि पथरहटा निवासी 21 वर्षीय संजय कोल की 25 वर्षीय पत्नी सुमिन्त्रा कोल के साथ उसकी 2 साल की मासूम बेटी कैरब घर मे ही फांसी के फंदे में लटके मिले। माँ बेटी को फांसी के फंदे में लटकाया गया या फिर आक्रोश में आकर मृतिका माँ ने यह कदम उठाया है। हर पहलू की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है। इस खबर से समूचे इलाके में मातम पसरा हुआ है, वही मृतिका का पिता माँ-बेटी की हत्या कर फांसी में लटकाने का आरोप लगा रहा है। बरही पुलिस के साथ सिंगौड़ी के नायब तहसीलदार प्रसन्न कुमार वर्मा पोस्टमार्टम कराने में जुटे हुए थे। घटना बीती शाम की है। घर पर कोई नही था, मृतिका का पति, सास-ससुर मजदूरी करने गए थे, जबकि शालिनी ननद पेपर देने गई हुई थी।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन