तो अब राजनीति का अखाड़ा बन गया शासकीय महाविद्यालय बरही…दूसरे दिन भी हंगामा, प्रदर्शन और नारेबाजी…मैदान में उतरा ABVP और पूर्व छात्र संघ….निशाने पर प्राचार्य की कुर्सी…लिखित जिम्मेदारी में उलझा शैक्षणिक भृमण…टूर प्रभारी बोले कौन लेगा लिखित में जिम्मेदारी!…सबकी बराबर जबावदेही…पढ़े पूरी खबर सिर्फ khabarmp24 पर

IAS Coaching

शासकीय महाविद्यालय बरही में दूसरे दिन भी हंगामा, प्रदर्शन, नारेबाजी
मैदान में ABVP और पूर्व छात्र संघ कर रहा नारेबाजी

शैक्षणिक भृमण में जिम्मेदारी न लेने और लेटलतीफी करने का आरोप

निशाने पर प्राचार्य की कुर्सी

(बरही से आनंद सराफ)

कटनी। एमपी के कटनी जिले की शासकीय महाविद्यालय बरही में 2 दिन से यहां के विधार्थी हंगामा, प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे है। भौंगोलिक और शैक्षणिक भृमण में लेटलतीफी करना और बच्चों की जिम्मेदारी न लेने से विद्यार्थियों में खासा आक्रोश है। विद्यार्थियों के इसी आक्रोश को देखते हुए ABVP के साथ ही पूर्व छात्र संगठन एलुमिनियाई एसोसिएशन भी उनके साथ मैदान में उतरकर प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी करने में जुट गए है। 2 दिन से शासकीय महाविद्यालय बरही राजनीति का अखाड़ा बना हुआ है। छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कालेज के प्रभारी प्राचार्य आर के त्रिपाठी प्रशिक्षण लेने कटनी गए हुए थे, जबकि बिफरे विद्यार्थी मौके पर प्राचार्य पर तानाशाही करने का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की भी मांग कर रहे थे, इस पूरे मसले पर प्राचार्य का कहना है कि वे टूर के लिए टीम भी बना चुके है, चेक भी दे चुके है, अब किस बात की दिक्कत, वही टूर प्रभारी डॉ एसएस धुर्वे का कहना है कि लिखित जिम्मेदारी कौन लेगा, सबकी बराबर जबावदेही होनी चाहिए वे लिखित जिम्मेदारी लेने में साफ इंकार कर रहे है, ऐसे में पेंच फस गया है और टूर लटक गया है और प्राचार्य-टूर प्रभारी आमने-सामने तो विधार्थी मैदार में उतर आए है, जिससे बरही का सरकारी कालेज राजनीति का अखाड़ा बन चुका है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत