
ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 2 की अकाल मौत से मातम
ढीमरखेड़ा के जिर्री गांव की घटना, रेत लोड थी ट्राली
कटनी। जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जिर्री में रेत से लोड ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 2 लोगो की अकाल मौत हो गई। घटना की खबर क्षेत्र में मातम पसर गया।
घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। इस संबंध में ढीमरखेड़ा ने बताया गया कि जिर्री गांव में रेत से भरा ट्रैक्टर ट्राली पलटने से घटना स्थल पर ही एक व्यक्ति ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की विवेचना में जुट गई है।
खबर अपडेट की जा रही है।







