योग से देशभक्ति का संदेश….शासकीय महाविद्यालय बरही में धूमधाम से विद्यार्थियों ने किया सेलिब्रेट

IAS Coaching
oppo_1026

शासकीय महाविद्यालय बरही में गणतंत्र दिवस की धूम
योग से अनेकता में एकता का संदेश
बरही/कटनी। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर शासकीय महाविद्यालय बरही में पूरे उमंग, उत्साह, उल्लास के साथ मंचीय कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ एसएस धुर्वे की गरिमामयी मौजूदगी में किया गया। योग शिक्षक दीपक मिश्रा के संयोजन में योग के माध्यम से विविधता में एकता का संदेश देते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का भी मैसेज दिया गया, तो वही देशभक्ति से गीतों की धुनों पर एकल व सामूहिक नृत्यों की धूम रही। कालेज के प्रोफेसर डॉ आर जी सिंह ने संविधान में मौलिक अधिकारों की चर्चा करते हुए हर देशवासियों को मौलिक कर्तव्यों के प्रति भी पूरी जिम्मेदारी व ईमानदारी के साथ सचेत रहकर देश के विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर वनगवां-खन्ना के सरपंच हरिहर पटेल सहित कालेज स्टाफ व नगर के गणमान्यजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण और प्रकृति के संरक्षण में काम करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन विक्रम सिंह जायसवाल ने वखूबी निभाया। पूरा कार्यक्रम विद्यार्थियों द्वारा ही ऑर्गनाइज किया गया था।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत