बरही के छिन्दीया टोला में बिजली का रोना 4 में 3 ट्रांसफार्मर जले, महज 1 में 5 हजार की आबादी का लोड विद्युत मंडल आफिस पहुँच पीड़ितों ने सौपा ज्ञापन पार्षद बोले:- निकम्मे है अधिकारी-कर्मचारी जेई बोले:- वाहन ले जाकर कैमोर 1 ट्रांसफार्मर ले आइए

IAS Coaching

बरही के छिन्दीया टोला में बिजली का रोना

4 में 3 ट्रांसफार्मर जले, महज 1 में 5 हजार की आबादी का लोड

विद्युत मंडल आफिस पहुँच पीड़ितों ने सौपा ज्ञापन

पार्षद बोले:- निकम्मे है अधिकारी-कर्मचारी

जेई बोले:- वाहन ले जाकर कैमोर 1 ट्रांसफार्मर ले आइए

बरही/कटनी। नगर परिषद बरही के छिन्दीया टोला वार्ड क्रमांक 13, 14 और 15 में बिजली गुल रहने का रोना है। यहां के वाशिंदे परेशान और खुद लाचार है। राहत न मिलने पार्षद संतोष द्विवेदी बोले सरकार अच्छी चल रही है, लेकिन अधिकारी-कर्मचारी निकम्मे है, जिसकी वजह से बिजली का रोना है। विद्युत विभाग के अधिकारी कल, परसो ट्रांसफार्मर लगाने का महज कोरा आश्वासन ही दे रहे है। बुधवार की दोपहर पार्षद संतोष के नेतृत्व में यहां के दर्जनभर पीड़ित रहवासी विद्युत मंडल कार्यालय बरही पहुँच कर यहां पदस्थ जेई द्वारिका प्रजापति को ज्ञापन सौपकर तत्काल जले हुए ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है। दरअसल यहां 4 ट्रांसफार्मर है, जिनमे 3 जल चुके है, महज 1 25 केव्ही का ट्रांसफार्मर पर 5 हजार की आबादी का भार है। बहरहाल जेई द्वारिका प्रजापति ने कैमोर से 25 केव्ही का 1 ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है, वही बकाया बिजली बिल जमा कराने की बात भी कही गई है।

*8 माह से जले है ट्रांसफार्मर, जेई बोले 4 माह पहले बदले है ट्रांसफार्मर*

बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग करने विद्युत मंडल आफिस पहुँचे छिन्दीया टोला के वाशिंदो का आरोप था कि 8 माह से 3 ट्रांसफार्मर जले हुए है, वही जेई श्री प्रजापति का कहना था कि 4 माह पूर्व ही ट्रांसफार्मर बदले गए है, अधिक लोड होने की वजह से ऐसी स्थिति निर्मित हो रही है।

*वार्ड 15 में 63 को बदलकर लगाया 25 केव्ही शनि मंदिर के पास से चल रहा काम*

छिन्दीया टोला के वार्ड क्रमांक 15 शनि मंदिर पास पूर्व में 63 केव्ही का ट्रांसफार्मर लगा था, जिसे 25 का कर दिया गया, अब इसी 25 केव्ही के ट्रांसफार्मर पर वार्ड 13, 14 और 15 का लोड है, जिससे इसके भी जलने की संभावना है, जिससे छिन्दीया टोला में अंधेरा कायम होने की संभावना से इनकार नही किया जा सकता।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन