कटनी…..परिवार से बिछड़ा गजराज शावक…कटनी-उमरिया के सीमाक्षेत्र जुगिया गांव में दस्तक…ग्रामीणों में भय और दहशत के साथ हाथी देखने की उत्सुकता भी…निगरानी कर रहा वन अमला

IAS Coaching

परिवार से बिछड़ा हाथी का शावक,गांव मे दस्तक से ग्रामीणों मे बना दहशत का माहौल

जोगिया गांव व महनदी के समीप दिखा हाथी का शावक देखने ग्रामीणों की लगी भीड

कटनी। मध्यप्रदेश के उमरिया और कटनी जिले के सीमा क्षेत्र मे एक हाथी का शावक परिवार से बिछड़ा गया। वह पिछले 72 घण्टे के अधिक समय से अपने परिवार को तलाश रहा है। मंगलवार की सुबह से कटनी जिले के बड़वारा एवं उमरिया जिले के चंदिया से सटे ग्राम जोगिया में गजराज शावक की मूवमेंट बनी हुई है। बताया गया है कुछ देर पहले महानदी पुलिया के आस पास देखा गपा है, वहीं ग्रामीणों ने बताया कि विलायत कला की ओर निकल गया है। हाथी शावक की सुरक्षा के दृष्टिगत उसकी मूवमेंट को लगातार वन विभाग और पार्क अमला ट्रैक कर रहे है। सरल और सहज स्वभाव का धनी हाथी शावक झुंड के गन्ध से परिवार को तलाश रहा है,शायद इसी वजह से चंदिया व बड़वारा क्षेत्र में इसकी मूवमेंट बनी हुई है। हाथी शावक को देखने सुबह से ही ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड गई है,वहीं सूचना मिलते ही वन आमला सक्रीय हो गया है जिसकी निगरानी की जा रही है और ग्रामीणों को सावधानी बरतने जागरूक किया जा रहा है।
गौरतलब है कि बांधवगढ़ नेशनल पार्क के पतौर रेंज में गत दिवस संदिग्ध अवस्था मे 10 हाथियों की अकाल मौत हो चुकी है और 2 दिन पूर्व ही चंदिया क्षेत्र में आक्रोशित जंगली हाथियों ने 2 ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया था, अब हाथी शावक की दस्तक होने से ग्रामीणों में भय ब्याप्त है। बहरहाल शावक की हलचल पर वन अमला नजर बनाए हुए है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत