एमपी के उमरिया से बड़ी खबर 4 हाथियों की मौत, कुछ की हालत गंभीर धान की फसल खाने के बाद बिगड़ी तबियत वन विभाग, बांधवगढ़ नेशनल पार्क में हड़कम्प

IAS Coaching

एमपी के उमरिया से बड़ी खबर
4 हाथियों की मौत, कुछ की हालत गंभीर
धान की फसल खाने के बाद बिगड़ी तबियत
वन विभाग, बांधवगढ़ नेशनल पार्क में हड़कम्प
कटनी/उमरिया। मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में 4 हाथियों की अकाल मौत होने की खबर है, जबकि 10 अन्य हाथी कांप रहे है। इस खबर से समूचे वन अमले में हड़कम्प की स्थिति निर्मित है। बताया जा रहा है धान की फसल में लगे माहुर रोग से बचाव के लिए किसानों ने फसल में कीटनाशक का छिड़काव किया था और उसी फसल को हाथियों के झुंड ने सेवन कर लिए, जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी और अभी तक 4 हाथियों की मौत होने की खबर आ रही है। मृत हाथियों को पोस्टमार्टम कराने और कीटनाशक का सेवन करने से बीमार हाथियों के इलाज के लिए उमरिया और कटनी जिले से चिकित्सकों की टीम भी रवाना हुई है। यह घटना उमरिया जिले के बकेली-उमरिया के पास की है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पनपथा बफर जोन अंतर्गत ग्राम बकेली-सलखनिया के पास की बताई जा रही है। मौके पर नेशनल पार्क की टीम, वन विभाग की टीम पहुँच कर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। बताया यह भी जा रहा है कि 3 हाथियों की हालत नाजुक बनी हुई है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन