
बाघिन ने हिरण के बच्चे का किया शिकार,सोशल मीडिया मे वायरल वीडिओ
✍️Khabarmp24
(म प्र) के नर्मदापुरम- सतपुडा टाइगर रिजर्व के चूरना रेंज
में बुधवार को बाघिन मछली ने हिरण के बच्चे का शिकार किया। यह बाघिन मछली सतपुडा टाइगर रिजर्व की सबसे नामी और पर्यटकों को सबसे ज्यादा दिखाई देने वाली बाघिन है। वीडियों में आप देख सकते है कि बाघिन मछली हिरण के बच्चे का शिकार करके अपने मुंह मे दबाकर सुरक्षित स्थान पर खाने के लिये ले जा रही है। बाघिन मछली के इस वीडियों को सतपुडा टाइगर रिजर्व के कर्मचारी ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया है।







