कटनी के बड़वारा में रेत ठेका कंपनी के पक्ष में मैदान में उतरे ग्रामीण तहसीलदार और थाना प्रभारी को सौपे ज्ञापन

IAS Coaching

बड़वारा में रेत ठेका कंपनी के पक्ष में मैदान में उतरे ग्रामीण
तहसीलदार और थाना प्रभारी को सौपे ज्ञापन
कटनी। बड़वारा जनपद की ग्राम पंचायत लोहरवारा, गुड़ाकला, सांघी के ग्रामीण बड़वारा मुख्यालय पहुँचे, जहां कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा गया, ज्ञापन बड़वारा थाना प्रभारी को भी दिया गया है। ज्ञापन में यह बताया गया है कि गुड़ाकला, सांघी, लोहरवारा में रेत खनिज पट्टा स्वीकृत है और स्वीकृत स्थल से ही रेत निकालने का काम किया जा रहा है। रेत ठेका कंपनी पंचायत के निर्माण कार्यो के लिए रेत भी दे रही है और सामाजिक कार्यो में आगे आकर मदद भी कर रही है, सुख-दुख, रोजगार,धार्मिक कार्य, शादियों में सहयोग करना, ग्राम वासियों के लिए फ्री रेत देना, स्कूलों में किताबें देना, गांव में नया ट्रांसफार्मर लगवाना एवं आनेको काम कंपनी द्वारा कराए गए है।
गौरतलब है कि बड़वारा क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन को लेकर खूब मुद्दे उछलते है, जिससे कंपनी के साथ पुलिस और प्रशासन की साख में बट्टा लगता है, इस बार ग्रामीण खुद रेत कंपनी के पक्ष में उतर कर बड़वारा तहसीलदार संदीप सिंह एवं बड़वारा थाना प्रभारी किशोर द्विवेदी को ज्ञापन सौपा है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन