
बरही पुलिस ने दो जुआ फड़ पर की रेड, पांच जुआडियों को दबोचा, जब्त हुए 1800 रुपए
कटनी। बरही पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर दबिश देकर सात जुआरियों को पकड़कर 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवही कि गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी महोदय पुलिस विजयराहवगढ़ के.पी .सिंह के नेतृत्व में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह यादव और उनकी टीम ने इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
पुलिस अधीक्षक की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 20 सितंबर 2024 को बरही थाना क्षेत्र के विजयराघ्वगढ़ रोड पर तालाब के पास अवैध रूप से संचालित दो जुआ फड़ों की सूचना मुखबिर से प्राप्त हुई। तत्काल पुलिस टीम का गठन कर दोनों स्थानों पर छापेमारी की गई, जहां से पांच जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा गया।
कार्रवाई के दौरान
1.सुरेश पिता लल्ली चौधरी उम्र 42 निवासी बरही वार्ड नं 3 थाना बरही जिला कटनी
2.गंगा प्रसाद पिता बाबू लाल चौधरी उम्र 43 निवासी बरही वार्ड 1 थाना बरही जिला कटनी
3.दिनेश चौधरी पिता बिहारी चौधरी उम्र 27 निवासी कुवा थाना बरही जिला कटनी
4.जमना चौधरी पिता मारू चौधरी उम्र 31 निवासी वार्ड 1 बरही थाना बरही जिला कटनी
5.लक्ष्मण कचेर पिता श्री रामसरन कचेर उम्र 42 वर्ष निवासी काटी थाना बड़वारा जिला कटनी को पकड़ा गया। आरोपियों से कुल 1800 रुपए नगद एवं 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह यादव, उपनिरीक्षक विनोद कांत सिंह, सहायक उप निरीक्षक महेश प्रताप सिंह प्रधान आरक्षक अजय पाठक प्रधान आरक्षक उदय पाल सिंह प्रधान आरक्षक सतीश हल्दकर आरक्षक विवेक श्रीवास्तव आरक्षक सुनील मरकाम आरक्षक अवधेश प्रताप सिंह वाहन चालक संजय पांडे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।







