
आधार कार्ड बनवाने लगी ग्रामीणों की भीड,हो रहे परेशान लोग,प्रशासन नही दे रहा ध्यान
✍️Khabarmp24.com :- (म प्र)
कटनी जिले के बरही नगर के नये बस स्टैंड मे आधार कार्ड सेंटर संचालित है जहां पर आधार कार्ड बनवाने ग्रामीण क्षेत्र से लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। बताया गया है कि सुबह से शाम तक आधार कार्ड बनवाने के लिए लोग लाइन लगाए भूखे प्यासे खड़े रहते है, बावजूद आधार कार्ड नहीं बनते। सेंटर संचालक के द्वारा लोगों के साथ मनमानी की जाती है। गरीबों के काम नही किया जाता जिससे लोग परेशान हो रहे है। बताया गया है कि नगर बस स्टैंड पर एक ही आधार कार्ड सेंटर चल रहा है,अस्पताल,तहसील व बैंक में आधार कार्ड सेंटर कुछ कारणों के चलते बंद हो गया है जिसके कारण नगर के बस स्टैंड पर आधार कार्ड सेंटर मे भारी भीड उमड रही है। ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं लेकिन समय पर आधार कार्ड नहीं बनता जिससे परेशान हो रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि केंद्र में बैठे जिम्मेदारों के द्वारा आधार कार्ड मे मोबाइल नंबर लिंक कराने के नाम पर मोटी रकम वसूल किया जाता है। मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में किया लेकिन कार्यवाई नहीं की गई। बताया गया है कि आधार कार्ड बनवाने 40 से 50 लोगों के नंबर लगाते है और बाकी लोग भटकते रहते है। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोग सुबह से शाम तक खडे रहते है लेकिन काम नही होता वहीं ग्रामीणों की समस्या को लेकर कोई ध्यान नही दे रहा है।
Khabarmp24.com ✍️रिपोर्टर:- आदर्श सोनी बरही








