महाराष्ट्र के जलगांव से कटनी पहुँचे आईएचपी के इंजीनियर की जघन्य हत्या का मामला….शव दफ़न करने वाले गड्ढे को खोदने वाले बरही के युवक को भी रात में उठा ले गई पुलिस…मृतक इंजीनियर का 2 माह पूर्व हुआ था बरही से ट्रांसफर

IAS Coaching

कटनी में जघन्य हत्या, उबरा में दफनाया था इंजीनियर का शव
आईएचपी के इंजीनियर की सुरकी टैंक में हत्या, उबरा में शव किया था दफन
मई माह में बरही से जलगांव महाराष्ट्र हुआ था ट्रांसफ़र
सर्विस के साथ पार्टनरशिप में ठेकेदारी के लेनदेन में हुआ विवाद

बरही/कटनी। इंडियन ह्यूमन पाइप(आईएचपी) के इंजीनियर शिवरतन पिता यादवराव ठाकरे 38 वर्ष की हत्या रुपए के हिसाब को लेकर होना बताया जा रहा है। हत्यारों ने एनकेजे थाना इलाके के सुरकी टैंक के समीप जघन्य वारदात हत्या करने के बाद मृतक शिवरतन के शव को वाहन में लादकर 50 किलोमीटर दूर बरही के उबरा गांव स्थित एक खेत मे 4 फिट का गड्ढा कर दफन कर दिया था, जिसे हत्यारों की निशानदेही पर एनकेजे थाना पुलिस ने रविवार को बरामद कर लिया है। गौरतलब है कि जलजीवन मिशन के तहत आईएचपी के माध्यम से पाइप हर घर जल पहुचाने की परियोजना का किया जा रहा है, जिसके ठेकेदार एजेंसी आईएचपी कंपनी का मृतक बरही में इंजीनियर था, जिसका स्थानांतरण 2 माह पूर्व ही बरही से महाराष्ट्र के जलगाँव के लिए हुआ था।

मोबाइल लोकेशन, बैंक में दस्तक से दबोचे गए हत्यारे

मृतक महाराष्ट्र से कटनी गत दिवस पहुँचा हुआ था, लेकिन वह घर नही लौटा और उसका मोबाइल भी बंद हो गया, जिसके बाद चिंतिंत परिजनों ने एनकेजे थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया गया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सक्रिय हुई, मृतक एनकेजे क्षेत्र में संचालित एक प्राइवेट बैंक से रुपए आहरित किए था, जहां के सीसीटीवी फुटेज में हत्यारे दिखे वही मोबाइल लोकेशन भी एक साथ था और मृतक का मोबाइल सुरकी टैंक से बंद बताने लगा था। फिर क्या था बिना देर किए पुलिस ने संदेही किशन तिवारी, राज तिवारी को पकड़कर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया।

रुपए का लेनदेन हत्या की वजह
बताया जा रहा है कि मृतक आईएचपी में सर्विस करने के साथ किशन के साथ मिलकर ठेकेदारी में भी रुपए लगाया था और इसी रुपए के लेनदेन से विवाद उपजा और हत्यारों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया यह भी जा रहा है कि पूर्व में भी आरोपी किशन तिवारी का विवाद मृतक से हुआ था, बाद में दोनों में समझौता हो गया था।

बरही से जलगांव हुआ था ट्रांसफर
मृतक शिवरतन ठाकरे इंडियन ह्यूमन पाइप कंपनी का इंजीनियर था, जो बरही के संदीप कालोनी में किराए के मकान में रहता था। 2 माह पूर्व उसका ट्रांसफर जलगाँव महाराष्ट्र हो गया था, गत 20 जून को वह बरही से अपने परिवार के साथ अपनी नई पोस्टिंग के लिए रवाना हो गया था।

बरही का एक अन्य युवक भी गिरफ्तार
इंजीनियर की हत्या के मुख्य आरोपी किशन तिवारी, राज तिवारी के अलावा एनकेजे थाना पुलिस ने बरही के एक अन्य कचेर समाज के युवक को भी रविवार की रात उठाकर ले गई गई। बताया जा रहा है कि उक्त युवक ने मृतक को दफन करने के लिए गड्ढा खोदने के सहयोगी है। बहरहाल पुलिस इस जघन्य हत्याकांड की एक-एक गुत्थी सुलझाने में जुटी है। इस अपराध में और कौन-कौन सहभागी हूं, सारे पहलुओं की तफ़सीस गंभीरता से की जा रही है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन