
बरही के कन्या छात्रावास, स्कूल में मना आजादी का जश्न

बरही/कटनी। शासकीय कन्या छात्रावास बरही एवं शासकीय बालक माध्यमिक शाला बरही में पूरे हर्ष, उल्लास, उमंग, उत्साह के साथ देश की आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने खूब इंजॉय किया। देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियो के बीच छात्रों ने स्कूल प्रांगण में अपने-अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर शाला प्राभारी श्रीमती राधा सोनी की उपस्थिति में छात्रों ने देशभक्ति के तरानों पर नृत्य किया। कार्यक्रम उपरान्त सभी छात्रों ने स्कूल की रोसोइ में तैयार हुए रुचिकर भोज का आनंद उठाया, तदुपरांत प्रसाद लेकर अपने घर को लौटे। इस दौरान स्कूल सहायक रावेंद्र गुप्ता, रामप्रसाद बंशकार आदि सहभागी बने।

कन्या छात्रावास बरही में ध्वजारोहण
इधर शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास में अधीक्षिका श्रीमती राधा सोनी ने सुबह 7 बजे छात्रावास भवन में ध्वजारोहण किया। इसके पूर्व यहां की छात्राओं द्वारा हाथ मे देश की आन-बान-शान का प्रतीक तिरंगा झंडा लेकर प्रभातफेरी निकाली गई, जिसमे छात्राएं नारा लगाते हुए आगे बढ़ रही थी। ध्वजारोहण उपरान्त देश की आजादी के बारे में अधीक्षिका ने छात्राओं को संबोधित किया। दोपहर को विशेषभोज का आयोजन किया गया।







