महानदी का जल लेकर कोनियाधाम से विजयनाथधाम पहुँचेगी कावड़ यात्रा…श्रावण मास के चौथे सोमवार 12 अगस्त को निकलेगी यात्रा…हजारों की संख्या में शामिल होंगे भोलेभक्त

IAS Coaching

12 अगस्त से कोनियाधाम से विजयनाथधाम पहुँचेगी कावड़ यात्रा
कटनी/बरही। पवित्र श्रावण मास के चौथे सोमवार 12 अगस्त को विशाल कावड़ यात्रा बरही क्षेत्र के माँ कालीधाम से विजयनाथधाम बरही पहुँचेगी। बोलबम सेवा समिति बरही के तत्वाधन में आयोजित होने वाली 10 किलोमीटर की विशाल यात्रा महानदी का जल लेकर कावड़ यात्री भोलेनाथ का जलाभिषेक करने बरही में विराजे भूमि प्रकट सरकार भगवान विजयनाथ शिव मंदिर पहुचेंगे। यात्रा पिछले 4 साल से निकाली जा रही है। इस यात्रा में बरही नगर सहित समूचे अंचल के साथ उमरिया जिले के कई गांव के कावड़ यात्री, सतना, मैहर जिले के कावड़ यात्री भी पूरे भक्तिभाव के साथ सहभागिता निभाते है। बोलबम सेवा समिति ने भोलेभक्तों से बढ़चढ़ कर इस विराट व विशाल यात्रा में सहभागिता निभाने अपील की है।
यात्रा का जगह-जगह होगा स्वागत
कावड़ यात्री 10 किलोमीटर का सफर तय कर बरही पहुचेंगे, इसके पूर्व कावड़ यात्रियों का जगह-जगह स्वागत करने की तैयारी की जा रही है। कोनिया से चलकर कुछपल उबरा और बाद में नए बस स्टैंड बरही में ठहराव होगा, तदुपरांत यात्रा मैहर मार्ग, हनुमानगंज, राम मन्दिर मार्ग, पुराना तालाब, मेंन मार्केट, कमानिया गेट, कटनी मार्ग होते हुए विजयनाथधाम पहुँचेगी।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन