सास-बहुएं, जेठानी-देवरानी ने किया पौधरोपण…. एक पेड़ माँ के नाम थीम पर हरियाली का संदेश…शासकीय बालक माध्यमिक शाला बरही के प्रांगण में हुआ पौधरोपण

IAS Coaching

माध्यमिक बालक शाला बरही में पौधरोपण
सास-बहुएं, देवरानी-जेठानी ने मिलकर लगाए पौधे
एक पेड़ माँ के नाम थीम पर हरियाली का संदेश

बरही। एक पेड़ माँ के नाम थीम पर आधारित हरियाली महोत्सव के तहत शासकीय बालक माध्यमिक शाला बरही के प्रांगण में पौधरोपण किया गया। शाला परिषर में नीम, पीपल, बरगद, आँवला, कदम सहित अन्य पौधों का रोपण कर हरियाली का संदेश दिया गया। शाला प्राभारी श्रीमती राधा सोनी की उपस्थिति में बरही नगर की जागरूक मातृशक्तियों ने पौधरोपण किया। इस पौधरोपण कार्यक्रम में सबसे खास बात यह रही कि सास-बहूएं, देवरानी-जेठानी ने पूरे उत्साह के साथ हरियाली का संदेश देते हुए स्कूल कैम्पस में पौधे लगाते हुए एक पेड़ माँ के नाम थीम को जन जन तक पहुचाने का संदेश दिए। पौधरोपण कार्यक्रम में प्रीति जितेंद्र गुप्ता, तुलसा रमेश गुप्ता, अजंता अजय गुप्ता, सीता लल्लू गुप्ता, आरती सचिन गुप्ता, सरोज लीला राम गुप्ता, शोभा मनीष गुप्ता, रीतू गुप्ता आदि ने पौधरोपण किया।
महिलाओं ने पढ़ी ज्ञानवर्धक किताबे
शाला प्राभारी श्रीमती राधा सोनी द्वारा पौधरोपण करने स्कूल पहुँची नगर की मातृशक्तियों का वेलकम करते हुए उनका मनोबल बढाया। स्कूल की लाइब्रेरी देख महिलाएं खुद को रोक नही पाई और अपने छात्र जीवन को याद करते हुए कुछ पल स्कूल की लाइब्रेरी में रखी ज्ञानवर्धक पुस्तको का अवलोकन भी किया।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन