बरही के जाजागढ़ में बाघ ने किया वृद्ध पर हमला… बफर जोन के पास राजस्व क्षेत्र में जाजागढ़ की घटना

IAS Coaching

बरही के जाजागढ़ में बाघ ने किया वृद्ध पर हमला
बफर जोन के पास राजस्व क्षेत्र में घटना
बरही/कटनी। बांधवगढ़ बफर जोन से सटे राजस्व क्षेत्र में बाघ ने वृद्ध पर हमला कर दिया। यह घटना कटनी जिले के बरही वनक्षेत्र के ग्राम जाजागढ़ की है। बाघ हमले में घायल हुए मंगल सिंह पिता दुईया गौड़ निवासी जजागढ़ उम्र 60 साल को बरही के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया है कि घायल के दाएं और बाए पैर में घुटने के ऊपर पंजे के निसान है। घटना की सूचना मिलते ही बरही रेंजर गोविंद नारायण शुक्ला ने घायल को 5000 हजार रुपए तात्कालिक मदद में इलाज हेतु दिया। इस दौरान बीट गार्ड पंकज चतुर्वेदी सहित अन्य वन अमला मौजूद रहा। रेंजर ने घायल और उसके परिजनो को अन्य समस्त सरकारी मदद का आश्वासन दिया।

बकरी चरा रहा था घायल
घायल मंगल बकरियों को चराने जंगल गया था, तभी झाड़ियों से निकलकर बाघ ने सीधे चरवाहे पे हमला बोल दिया। बाघ के हमले से वह अचेत होकर गिर गया। संभलते हुए उसने जोर जोर आवाज लगाई जिससे बाघ झाड़ियों में फिर लौट गया।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन