देखे वीडियो:—विरोधी पार्षद मित्रों ने किया अपने विरोधी धर्म का पालन… पत्रकारवार्ता में नपा बरही के अध्यक्ष बोले:-प्रस्ताव फाड़ना कांग्रेस पार्षदों की बहुत बड़ी नादानी….कटनी के बरही में सुर्खियां बटोर रहा बैठक बहिष्कार का मुद्दा

IAS Coaching

विरोधी पार्षद मित्रों ने किया अपने विरोधी धर्म का पालन

पत्रकारवार्ता में नपा बरही के अध्यक्ष बोले:-प्रस्ताव फाड़ना कांग्रेस पार्षदों की बहुत बड़ी नादानी

बरही में कांग्रेस पार्षदों ने किया था बैठक का बहिष्कार, अध्यक्ष सहित इंजीनियर पर लगे तोहमत का मामला

कटनी/बरही। नगर परिषद बरही में कांग्रेस पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार कर अध्यक्ष सहित इंजीनियर पर तानाशाही एवं भेदभाव करने के लगे तोहमत मामले में शुक्रवार को नपा अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर बोले कि विरोधी पार्षद मित्रों ने विरोध जताकर अपने विरोधी धर्म का पालन किया है, उन्होंने कहा कि सबसे अधिक कांग्रेस पार्षदों के वार्ड में विकास कार्य किए गए है, उनके द्वारा भेदभाव करने के लगाए गए आरोप निराधार है, नगर विकास में किसी भी तरह का भेदभाव नही। कांग्रेस पार्षद द्वारा प्रस्ताव की प्रति फाड़े जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस पार्षदों की बहुत बड़ी नादानी है, तानाशाही करने के लगे आरोपों पर वे बोले यह तो नगर ही बताएगा कि मैं तानाशाह हूं कि नही। उन्होंने आगे बताया कि परिषद में 10 प्रस्ताव लाए गए थे, जिनसे से सभी बहुमत से पास हो गए, इन 10 प्रस्तावों में 4 प्रस्ताव कांग्रेस पार्षदों के वार्डो के विकास कार्यो के है। इस दौरान उपाध्यक्ष मोहन सिंह, पार्षद इकबाल पबार, संतोष द्विवेदी, पूर्व नपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र सोनीपूर्व पार्षद सरमन सोनी, रामकृष्ण पटेल, कैलाश कचेर आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि नगर परिषद बरही में 18 जुलाई को बैठक का आयोजन किया गया था, जिसका कांग्रेस पार्षद  प्रज्ञा अजय वर्मा, नैंसी अमित गुप्ता, पूजा राधेश्याम ताम्रकार, शिव कुमारी राजेश वंशकार, अंजू कोल, गोवर्धन बढ़ई ने विरोध दर्ज कराते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया था।

 

 

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत