
रामलला को उत्कृष्ट कार्य का मिला सम्मान
कटनी कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ ने दिया सम्मान-पत्र

कटनी। नगर परिषद बरही में पदस्थ कम्प्यूटर आपरेटर रामलला तिवारी को उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया है। कलेक्टर अवि प्रसाद, जिला पंचायत सीईओ शिशिर गेमावत, अपर कलेक्टर साधना परस्ते ने प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्माननित किया गया। रामलाल को यह सम्मान समग्र ई-केवाईसी महा-अभियान में बेहतर सेवा, उम्दा आउटपुट देने के लिए मिला है। नगर परिषद बरही के कर्मचारियों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई प्रेषित की है।







