बरही में रूठे प्रभु जगन्नाथ पहुँचे विजयनाथधाम……..प्रभु जगन्नाथ जी के स्वरूप में भगवान विजयनाथ का दिव्य दर्शन….बरही के श्रीरामलला दरबार से निकली रथयात्रा

IAS Coaching
oppo_1026

रूठे प्रभु जगन्नाथ पहुँचे विजयनाथधाम
प्रभु जगन्नाथ जी के स्वरूप में भगवान विजयनाथ का दिव्य दर्शन
बरही के श्रीरामलला दरबार से निकली रथयात्रा

oppo_2

विजयनाथधाम बरही में विराजे भगवान विजयनाथ जी ने प्रभु जगन्नाथ जी का अलौकिक स्वरूप धारण कर भक्तों को दिव्य दर्शन दे रहे थे। नगर के ठेकेदार प्रभाकर तिवारी अपने पुत्र प्रतीक के जन्म दिन के अवसर पर महाआरती का आयोजन कराया गया, इधर प्रभु जगन्नाथ जी का आगवन विजयनाथधाम में हुआ।

बरही/कटनी। समूचे देश ही विश्वभर में आज भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा पूरे भक्तिभाव, उल्लास, उमंग के साथ निकाली जा रही है। कटनी जिले की धार्मिक नगरी बरही में भी भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा बरसते पानी मे निकाली गई। रथ में सवार होकर रूठे प्रभु जगन्नाथ बरही नगर के श्रीरामलला दरवार से निकले, जो नगर के मुख्य बाजार, कमानिया गेट, कटनी मार्ग होते हुए विजयनाथधाम पहुँचे, जहां मंदिर के पुजारियों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ प्रभु की अगुआनी की। इस यात्रा में बरही नगर के भक्त बड़ी संख्या में सहभागिता निभाने पहुँचे हुए थे। जय-जय जगन्नाथ, जय-जय विजयनाथ के गगनभेदी जयकारे लग रहे थे, आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों की थाप पर भक्त उत्साह से झूम रहे थे।
समूचे हिन्दू धर्म के लिए यह यात्रा खास मायने रखती है। आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष 10वीं तिथि पर इसका समापन होता है। इस रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ अपनी बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र संग साल में एक बार पूरे नगर का भ्रमण करते हुए विजयनाथधाम पहुँचते है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन