
एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल छात्र-छात्राओं ने किया पौधारोपण




कटनी:- बरही नगर के कटनी रोड पर संचालित आरसी इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक पेड़ मां के नाम अभियान में शामिल होकर पौधारोपण किया है। कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर धर्मपाल साहू,शिक्षक एवं स्कूली छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में पौधारोपण किया गया। लगभग 100 से अधिक पौधे रोपे गए और उनकी सुरक्षा के इंतजाम किए गए। गौरतलब है कि पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से पौधारोपण करने लोगों को प्रेरित किया गया।
✍️Khabarmp24.com
रिपोर्टर:- संदीप स्वर्णकार पत्रकार कटनी बरही







