
नदी में बह गई 11 साल की मासूम बच्ची
बरही के रेहोबोथ स्कूल की छात्रा मोनिका की अकाल मौत
बरही के सलैया-सिहोरा में पसरा मातम
बरही/कटनी। स्कूल के साथियों को छोड़ने गई 11 साल की मासूम बच्ची की नदी में बह जाने से अकाल मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा बरही थानाक्षेत्र के ग्राम सलैया-सिहोरा की रहने वाली 10 साल की मासूम बालिका मोनिका उर्फ बिट्टू पिता नरेंद्र सिंह के साथ घटित हुआ है। बताया गया है कि स्कूल से लौटने के बाद बरसते पानी से बचाने छाता लेकर अपने स्कूल के साथियों को छोड़ने गांव से गुजरने वाली हलफल नदी गई हुई थी, जहां स्लिप होने से वह नदी की धार में बह गई, जिसका शव 10 किलोमीटर दूर ताली गांव के पास उतरा रहा था, जहां के ग्रामीणों ने शव नदी से बाहर निकाला। मौके पर बरही पुलिस भी पहुँच गई थी। इस घटना के बाद सलैया-सिहोरा गांव में मातम पसर गया। यह घटना करीब 4 बजे की बताई गई है। मासूम के शव को बरही अस्पताल भेज दिया गया है।
बरही के रेहोबोथ स्कूल में पढ़ती की बालिका
मासूम बालिका मोनिका बरही के अमरपुर मार्ग में संचालित रेहोबोथ स्कूल में कक्षा 3 में पढ़ती थी। बताया गया है कि स्कूल से घर लौटकर भोजन करने के बाद नदी किनारे पहुँची हुई थी, जहां पैर फिसलने से वह नदी की धार में बह गई, जो रास्ते के 2 पुलों को पार करते हुए ताली गांव स्थित पुल के ऊपर उतरा रही थी।







