देखे वीडियो….इंदौर से उठी पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री बनाने की मांग!….सांसद शंकर लालवानी को गृहमंत्री बनाने की मांग…डमी भाजपा नेता बनकर शहर कांग्रेस इंदौर के कार्यकर्ताओं ने नाट्य रूपांतरण कर बीजेपी पर कसा तंज

IAS Coaching

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को पीएम बनाने की उठी मांग

इंदौर। (ब्यूरो न्यूज़) बीजेपी के भीतर अब मोदी शाह के खिलाफ बीजेपी में ही आवाज उठ रही है। इंदौर शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नाट्य रूपांतरण का आयोजन कर बीजेपी पर तंज कसते हुए कांग्रेस ने डमी भाजपा नेता बन कर भाजपा का दुपट्टा डालकर शिवराज सिंह चौहान का मुखड़ा लगाकर शिवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री बनाने के साथ ही गृहमंत्री अमित शाह को हटाकर इंदौर के सांसद शंकर लालवानी को गृहमंत्री बनाने की मांग को लेकर आयोजन किया। इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश राजीव विकास राजीव विकास केंद्र के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया है कि भाजपा के भीतर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आवाज उठ रही है मगर सभी भाजपा नेता डरे हुए हैं तो मोदी और शाह का खुलकर विरोध नहीं कर पा रहे हैं। आज देश की जनता ने मोदी और शाह को नकार दिया है।,इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने आगे बताया है कि शहर कांग्रेस कमेटी एवं मध्य प्रदेश राजीव विकास केंद्र द्वारा इंदौर में भाजपा के डमी कार्यालय पर एक नाटक का रूपांतरण आयोजित किया गया और भाजपा पर तंज कसते हुए शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने डमी भाजपा नेता बनकर गले में भाजपा का दुपट्टा डालकर और डमी शिवराज सिंह चौहान का मुखौटा लगाकर शिवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री और शंकर लालवानी को गृहमंत्री बनने की मांग की है। इंदौर कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दुपट्टा डालकर भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है वही शिवराज सिंह चौहान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ज्यादा योग्य है, और तानाशाह भी नहीं है। शिवराज सिंह चौहान साढ़े आठ लाख वोटो से चुनाव जीते हैं और लगभग 20 साल तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं कई बार मध्य प्रदेश से सांसद भी रहे हैं, उन्हें कामकाज का हर लिहाज से अनुभव है। शिवराज सिंह चौहान परफेक्ट फिट है वे पिछड़े वर्ग से हैं, संघी है, एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 8 साल छोटे भी है। कांग्रेस के डमी बने भाजपा नेताओं ने पूछा है कि शिवराज सिंह चौहान क्यों प्रधानमंत्री बनने लायक नहीं है। वे भाजपा संघ के चहेते भी हैं, अगर किसी और राज्य का नेता पीएम बनते हैं तो यह मध्य प्रदेश की जनता का अपमान है उनके मामा 8.50 लाख वोटो से लोकसभा चुनाव जीते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवल डेढ़ लाख वोटो से चुनाव जीते हैं हम कांग्रेस के बने डमी भाजपा नेता और आम लोग एकजुट होकर शिवराज सिंह चौहान के लिए आवाज उठाते हुए शिवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री बनाने के साथ ही इंदौर के सांसद शंकर लालवानी को गृह मंत्री बनाने की मांग करते हैं। शिवराज सिंह चौहान सबसे ज्यादा सीनियर में से एक है, जब शिवराज सिंह चौहान पहली बार सांसद बने थे तब मोदी एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह कार्य कर रहे थे। यादव ने आगे बताया है कि इस नाटक का रूपांतरण और भाजपा पर तंज करते हुए कांग्रेस के डमी बने भाजपा नेता नारे लगा रहे थे। “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की तानाशाही नहीं चलेगी, नहीं चलेगी” “गृहमंत्री अमित शाह की तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी”। भाजपा नेता बने कांग्रेस कार्यकर्ता की मांग है शिवराज सिंह चौहान को प्रधानमंत्री बनाओ इंदौर के सांसद शंकर लालवानी जी को गृहमंत्री बनाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की गई।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन