युवक की नृशंस हत्या कर बेरहमी से बांधा शव….बरही के जाजागढ़ से बरामद हुआ बोरे में बंद शव….खदान में फेकने आए थे हत्यारे…पड़ताल में जुटी पुलिस

IAS Coaching

बरही के जाजागढ़ में बोरे में बंद मिला युवक का रक्तरंजित शव
हत्या कर खदान में फेकने आए थे बाइक सवार अज्ञात आरोपी
बरही/कटनी। युवक की नृशंस हत्या कर बेहरमी पूर्वक शव को बांधकर बोरे में बंद कर बाइक सवार 2 युवक खदान में फेकने गए थे। चौकीदार की आहट सुनकर आरोपी युवक शव को खदान के पास छोड़कर भाग निकले। इस सनसनीखेज वारदात की खबर लगते ही अलसुबह बरही पुलिस मौके पर पहुँची। बोरे में अज्ञात युवक का रक्तरंजित शव रस्सी से बंधा हुआ था, जिसकी शिनाख्तगी बरही के छिन्दया टोला के रहने वाले संतु वर्मन के छोटे भाई विजय वर्मन के रूप में की गई है। खबर है कि मृतक रविवार की शाम से लापता था और वह घर से समोसा खाने के लिए निकला था, लेकिन वह घर नही लौटा। बहरहाल पूरे घटनाक्रम की पड़ताल करने में बरही पुलिस जुटी हुई है। इस सनसनीखेज वारदात की गंभीरता से लेते हुए डांग स्क्वाड और एफएसएल की टीम भी पहुँची हुई थी। मृतक की हत्या किसने की और किस मकसद से की गई इन सारे पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन