
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में गर्मी में हाथियों की आवभगत- नहाने और आराम से साथ कट रहे दिन
ब्यूरो न्यूज़ उमरिया
————-
भीषण गर्मी, लू के थपेड़ों से न सिर्फ आम जनजीवन खासा प्रभावित है, बल्कि मूक वन्यप्राणी में हलाकान व परेशान नजर आ रहा है। बढ़ रहे तापमान से जंगल के वन्य प्राणियों को राहत देने के लिए उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगलों मे वन्य प्राणी पानी और ठंडे स्थानों की तलाश कर अपना ठिकाना बना रहे हैं। टाइगर रिजर्व में बाघ ठंडे स्थान और पानी में अठखेलियां करते हुए दिखाई दे रहे हैं, तो वही जंगली हाथी तालाबो के आस पास नजर आते हैं। ऐसे में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के विभागीय हाथियों की गर्मी से बचाव करने के लिए प्रबंधन द्वारा उन्हें गर्मी से राहत दिलाने के लिए पानी के फुहारों का छिड़काव कराया जा रहा है। हाथियों को सुबह और शाम को खाने में गन्ने की मात्रा अधिक दी जा रही है और उनसे काम भी कम लिया जा रहा है। बताया गया है कि बढी गर्मी को लेकर टाइगर रिजर्व प्रबंधन हाथियों से सुबह 10 बजे से पहले और शाम घूप कम होने के बाद ही काम लिया जाता है। गर्मी में हाथियों को विशेष गन्ने की व्यवस्था की जाती है। इस बारे में
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पी के वर्मा ने बताते है कि हाथियों को नदी किनारे और ठंडे स्थानों में रखा जाता है। काम कम लिया जाता है। गन्ना खिलाया जाता है। ताकि गर्मी से बचाव हो सके।







