13 दिन तक विद्यार्थियों के हुनर को निखारने दिया प्रशिक्षण…विजयराघवगढ़ के सीएम राइज स्कूल कारीतलाई में समर कैंप..विभिन्न विधाओं में हुई प्रतियोगिताएं

IAS Coaching

सीएम राइज स्कूल कारीतलाई में समर कैंप सम्पन्न


कटनी। सीएम राइज स्कूल कारीतलाई में 13 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर प्राचार्य सी बी पटेल के मार्गदर्शन एवं स्कूल के शिक्षकों के सहयोग से आयोजित कैम्प में कक्ष 9वी से 12 वी तक के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। बच्चों के रुचि के आधार पर उनके व्यक्तित्व निर्माण के मद्देनजर विविध खेल-कूद, पेंटिंग, ड्राइंग, योग, गायन, नृत्य प्रतियोगिताओं के साथ ही रोचक व ज्ञानवर्धक गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। इसके अलावा निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं भी सम्प्पन कराई गई। बच्चों में सृजनात्मक विकास के लिए ये सारी गतिविधियां महत्पूर्ण व उपयोगी होगी। समर कैम्प में सहभागिता निभाने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रसस्ति-पत्र व पुरस्कार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम समापन अवसर पर कार्यक्रम प्राभारी श्रीमती अंजना सोनी ने कहा कि इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में शिक्षा के अलावा उनके व्यक्तित्व निर्माण में अहम रोल अदा करने के लिए यह समर कैंप सहभागी बनेगा, उन्होंने सभी के सराहनीय सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत