बरही के CM RISE स्कूल KARELA में समर कैंप सम्पन्न 13 दिनों तक 5 विधाओं में दक्ष हुए प्रतिभागी बैगा चक, बैगा जनजाति विवाह गीत से हुआ समापन चावल से भगवान राम और हनुमान की बनाई खूबसूरत आकृति

IAS Coaching
oppo_1026

सीएम राइज स्कूल करेला में समर कैंप सम्पन्न
13 दिनों तक 5 विधाओं में दक्ष हुए प्रतिभागी
बैगा चक, बैगा जनजाति विवाह गीत से हुआ समापन
चावल से भगवान राम और हनुमान की बनाई खूबसूरत आकृति

बरही/कटनी। करेला गांव में संचालित सीएम राइज स्कूल में आयोजित 13 दिवसीय समर कैंप का समापन बैगा चक, बैगा जनजाति विवाह गीत की उम्दा प्रस्तुति के साथ संपन्न हुआ। सोमवार को समापन अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज माँ सरस्वती वंदना हे स्वर की देवी माँ, वाणी में मधुरता दो, मैं गीत सुनाती हूँ, संगीत की शिक्षा दो की बेहतरीन प्रस्तुति के साथ हुआ। अतिथियों के स्वागत के लिए सुमधुर स्वागत गीत के उपरांत देशभक्ति से ओत-प्रोत ऐसा देश है मेरा..गीत की प्रस्तुति स्कूल की छात्राओं द्वारा दी गई। कार्य का संचालन सेवानिवृत्त शिक्षक वृजेंद्र तिवारी खितौली ने किया। समापन अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरही के कम्युनिटी हेल्थ आफिसर एवं दर्पण रंग समिति बरही के अध्यक्ष डॉ दीपक अग्रवाल, पत्रकार एवं युवा समाजसेवी आनन्द सराफ मंचासीन रहे। विशिष्ट अतिथियों में अधिवक्ता शरद अग्रवाल, वंशस्वरूप चौधरी, हरीश भारती, विनोद सोनी मौजूद रहे। इस दौरान सहयोगी शिक्षक- श्री उदय सिँह तेकाम, श्री अमित सोनी, श्री रामनरेश द्विवेदी,, श्री कमलेश बर्मन, श्री राहुल हल्दकार, श्री प्रदीप दुबे,, श्री प्रेम लाल यादव। समर कैंप का आयोजन प्राचार्य श्री आर. के. शुक्ला जी के मार्गदर्शन में समर केम्प प्रभारी – विनोद कुमार सकवार, विशेष सहयोगी – दर्पण रंग समिति बरही का सराहनीय योगदान रहा।
*रुचि के आधार पर प्रशिक्षण*
इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य रामकृष्ण शुक्ला ने अपने उद्बोधन में बताया कि 13 दिवसीय इस समर कैम्प का मकसद बच्चों में शिक्षा के अलावा उनके सर्वागीण विकास व उनकी रुचि के आधार पर 5 विधाओं पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमे 100 छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग, ड्राइंग, संगीत, योग एवं खेल-कूद प्रतियोगिता में पूरे उल्लास के साथ सहभागिता निभाते हुए अपने-अपने हुनर का प्रदर्शन किया, शैक्षणिक गतिविधियों पर उन्होंने बताया कि गत वर्ष 2 बच्चों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन पर शासन से लैपटॉप मिला था, इस सत्र में 21 प्रतिभावान विद्यार्थियों को लैपटॉप मिलने जा रहा है। 13 दिन तक आयोजित हुए कार्यक्रमों के बेहतर संचालन व सम्पूर्ण व्यवस्था के लिए स्कूल के शिक्षक शिक्षारत्न विनोद सकवार के प्रयास व सहयोग की खूब तारीफ हुई।

*दर्पण रंग समिति ने तराश दिया हीरा*
कार्यक्रम के अंत मे दर्पण रंग समिति के रंगकर्मी दुर्गेश सोनी के डायरेक्शन में बैगा चक आदिवासियों की उत्पत्ति व उन्हें सौपे गए कार्य को बैगा अनन्य गाथा के गीत के माध्यम से बेहतरीन प्रस्तुति को खूब तारीफ मिली। वहां मौजूद सभी अतिथि, अभिभावक व बच्चे एक टक, खुद को भूलकर बैगा चक की प्रस्तुति में कुछ पल के लिए डूब गए। इस प्रस्तुति के उपरांत संस्था अध्यक्ष दीपक अग्रवाल में बैगा चक पर प्रकाश डाला। 13 दिवसीय इस समर कैंप के प्रतिभागियों को प्रसस्ति-पत्र, मोमेंटो भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया गया। स्कूल प्राचार्य ने इस प्रस्तुति को देखकर दर्पण रंग समिति के कलाकार दुर्गेश सोनी, रक्षा सोनी की कला की सराहना करते हुए कहा कि इस समिति ने यहां प्रतिभारूपी हीरा तरासने का कार्य किया है।

*चावल से प्रभु श्रीराम और हनुमान की आकृति*
यहां आयोजित हुई पेंटिंग प्रतियोगिता में ज्यादातर पेंटिंग वन, पर्यावरण, जल संरक्षण, स्वच्छता एवंआदिवासियों के संरक्षण पर थी, जिनमे सबसे खास पेंटिंग चावल से प्रभु श्रीराम एवं हनुमान की आकृति आकर्षण का केंद्र रही। इस पेंटिंग का निर्माण स्कूल की 12वी की छात्रा कल्पना सेन ने किया।प

*इनकी सराहनीय भूमिका में सम्पन्न हुआ कैम्प*

ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रशिक्षक विनोद सकवार एवं श्रीमति रक्षा सोनी, योग अभ्यास अभिषेक मिश्रा एवं शैलेंद्र पाण्डे,खेल प्रशिक्षक सतेंद्र सिंह एवं पुनीत मिश्रा, इंग्लिश स्पोकन क्लास कमलेश बर्मन,, एवं धर्मेंद्र कुमार सिंह, संगीत एवं नृत्य प्रशिक्षक – दुर्गेश सोनी दर्पण रंग समिति, ढोलक वादक- अनिल दुबे, तबला वादक – विद्यालय का छात्र कृष्णा यादव का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन