नशा बढाने शराब में मिलाया सल्फास…जाम छलकाने के बाद तबियत बिगड़ी…..20 साल के 2 दोस्तों की हो गई अकाल मौत….कटनी के बरही थानाक्षेत्र का मामला

IAS Coaching
नशा बढाने शराब में मिलाया सल्फास, 2 दोस्तों की थम गई सांस
बरही थाना के उबरा गांव में पसरा मातम
बरही/कटनी। 20 साल के 2 दोस्तों ने ऐसा जाम झलकाया की उनके जीवन का ही पूरा नशा उतर गया। मजाक में शराब का नशा बढाने के लिए उसमें सल्फास  मिलाकर जाम छलका दिया। अब दोनों दोस्तों की अकाल मौत हो चुकी है। यह सनसनीखेज घटना कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र के ग्राम उबरा की है।
उबरा में 21 वर्षीय प्रवेश पिता कमलेश विश्वकर्मा की अकाल मौत बरही के सरकारी अस्पताल में बुधवार की शाम करीब 5 बजे हो गई। प्रवेश की मौत के 1 घण्टे बाद सत्यम पिता कोदू साहू को अचेतावस्था में भर्ती कराया गया, जिसकी हालत गम्भीर होने पर पहले कटनी फिर जबलपुर में भर्ती कराया गया। रात के 12 बजे सत्यम ने भी दम तोड़ दिया है। ये दोनों एक ही गांव के और दोस्त थे, खबर है कि दोनों के शराब का सेवन किया था और उसी शराब में कीटनाशक/सल्फास मिला दिया था, जिससे दोनों की हालत बिगड़ी और दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद उबरा गांव में मातम पसरा हुआ है।बहरहाल मर्ग दर्ज कर पूरे मामले की जांच करने में बरही पुलिस जुट गई है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत