
श्रमजीवी पत्रकार संघ ने सौपा ज्ञापन
राज्यपाल के नाम कलेक्टर को 21 सूत्रीय मांग को लेकर सौपा ज्ञापन
कटनी। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई कटनी के अध्यक्ष आशीष सोनी के नेतृत्व में प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर अवि प्रसाद को ज्ञापन सौपा गया।
विश्व मजदूर दिवस के मौके पर जिलेभर से श्रमजीवी पत्रकार संघ के श्रमवीर कटनी पहुँचे हुए थे। कलमकारों के कल्याण के लिए कई मुद्दों पर कलेक्टर अवि प्रसाद से चर्चा हुई।
ज्ञापन में पत्रकार सुरक्षा कानून, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित टोला नाका एवं ट्रेनों में रियायत सहित अधिमान्यता संबंधी कार्यवाही को सरल करने, पत्रकार प्रकोष्ठ का गठन आदि मांगे शामिल है। गौरतलब है कि विश्व मजदूर दिवस के मौके पर हर वर्ष पत्रकारों की बेहतरी के लिए, पत्रकारों की सुरक्षा के लिए मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संगठन रैली, प्रदर्शन व ज्ञापन के माध्यम से पत्रकार की समास्याओं को दूर करने की मांग प्रदेश स्तर पर उठाया आ रहा है, इसी कड़ी में कटनी इकाई के तत्वाधन में आज 1 मई को कलेक्टर अवि प्रसाद से चर्चा उपरान्त नवागत डिप्टी कलेक्टर विवेक गुप्ता को ज्ञापन सौपा गया। इस अवसर पर संघ संभागीय प्रभारी सुरेंद्र राजपूत, कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश तिवारी, महिला बिंग अध्यक्ष ज्योति राजपूत, महासचिव अज्जू सोनी, वरिष्ठ सहयोगी अनंत गुप्ता, आर बी गुप्ता, राजासूर्यवंशी, वंशस्वरूप, अनूप दुबे आदि मौजूद रहे।







