कटनी में 75 साल की उम्र में पति खरीद रहा था ट्रेक्टर…65 साल की पत्नी ने किया इंकार… नही माने पति तो पत्नी ने किया कीटनाशक का सेवन… ट्रेक्टर के लिए जमीन बेचने की थी तैयारी…बरही के उबरा गांव का मामला

IAS Coaching

पति खरीद रहा था ट्रेक्टर, पत्नी ने किया मना
नही माने पति तो पत्नी ने किया कीटनाशक का सेवन
ट्रेक्टर के लिए जमीन बेचने की थी तैयारी
बरही के उबरा गांव का मामला
बरही/कटनी। 75 साल का वृद्ध स्वराज कंपनी का ट्रेक्टर खरीद रहा था, 1 लाख रुपए उसने एजेंसी में जमा किए, 16 अप्रैल को स्वराज कंपनी का ट्रेक्टर भी घर पहुँच गया। खेत बेचने की तैयारी चल रही थी, वृद्ध की पति ने ट्रेक्टर लेने से मना किया, लेकिन पति देव नही मान रहे थे, जिससे व्यथित होकर 65 साल की वृद्धा ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। यह मामला बरही थाना के ग्राम उबरा का है। वृद्धा का इलाज बरही के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

बरही के सरकारी अस्पताल में भर्ती श्यामाबाई पति बाबूलाल विश्वकर्मा उम्र 65 वर्ष निवासी ग्राम उबरा का आरोप है कि बरही में संचालित सिया इन्टरप्राइजेज के कर्मचारियों ने उसके 70 वर्षीय पति को स्वराज कंपनी का ट्रेक्टर बेचने के बदले उसकी जमीन हड़पने के चक्कर मे है, जो उसे नागवार गुजरा, उसने पति को ट्रेक्टर खरीदने मना किया, लेकिन वह नही माना तो व्यथित होकर उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया।

इधर बेटे ने भी लगाया आरोप
कीटनाशक का सेवन करने वाली वृद्धा के बेटे मन्नू विश्वकर्मा ने भी आरोप मढ़ा है कि ट्रेक्टर एजेंसी वालो ने उसके पिता को लालच देकर ट्रेक्टर बेचने के नाम पर जमीन पर नजर गड़ाए है, जबकि ट्रेक्टर की जरूरत ही नही है, जिससे परेशान होकर माँ ने कीटनाशक का सेवन किया है। माँ के इस कदम के बाद ट्रेक्टर कंपनी वाले ट्रेक्टर ले गए। पिता की उम्र 70 साल से अधिक होने पर फाइनेंस नही हो रहा था, मैंने भी फाइनेंस कराने मना किया था, फिर भी पिता जी नही माने और अब जमीन बेचने की तैयारी थी।
1 लाख किए थे जमा
इधर सिया इंटर प्राइजेज बरही स्वराज ट्रेक्टर एजेंसी के कर्मचारी धीरेंद्र पांडेय ने इस आरोपों को नकारते हुए बताया कि उबरा निवासी बाबूलाल विश्वकर्मा ट्रेक्टर खरीदने के लिए 1 लाख रुपए जमा किए है, उनपर किसी भी तरह का दबाब नही बनाया गया, यह उनका घरेलू मामला है, इससे एजेंसी से कोई लेना-देना नही है।

किसी ने नही बनाया दबाब
इस पूरे मामले पर बाबू लाल विश्वकर्मा ने कहा कि 1 लाख रुपए ट्रेक्टर के लिए एजेंसी में जमा किया, जिसके बाद उसे ट्रेक्टर दिया गया था, उम्र अधिक होने के कारण उसके नाम फाइनेंस नही हो पा रहा था, एजेंसी वालों ने किसी भी तरह का दबाव नही बनाया। पत्नी ने नाराज होकर कीटनाशक का सेवन किया है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन