वृद्ध किसान को बाघ ने बना लिया निवाला….बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का मामला…जांच में जुटी सर्चिंग टीम…मानपुर बफर परिक्षेत्र के देवरी गांव के पास की घटना

IAS Coaching

फसल की कटाई कर रहा था किसान, बाघ ने किया हमला

उमरिया/कटनी।(ब्यूरो न्यूज़) बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर परिक्षेत्र के देवरी गांव के पास बाघ ने वृद्ध किसान को अपना निवाला बना लिया। मृतक वृद्ध के शरीर के आधे भाग को बाघ ने खा लिया। इस पूरे घटनाक्रम की खबर लगते ही टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

फसल कटाई के दौरान हमला
बताया गया है कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर बफर परिक्षेत्र के देवरी गांव में खेत में गेंहू की कटाई कर रहे वृद्ध राम प्रताप सिंह पिता गंगा राम सिंह उम्र 60 वर्ष पर फसल कटाई के दौरान बाघ ने हमला बोल दिया‌। वृद्ध को घसीट कर जंगल की ओर ले गया। वृद्ध की मौत के बाद बाघ ने वृद्ध के शरीर के कई हिस्सों को खा लिया। जानकारी के बाद बीटीआर और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। और वृद्ध के शव के पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक बी एस उप्पल ने बताया कि बाघ के हमले से वृद्ध की मौत हुई है। बाघ ने शरीर के कुछ हिस्सों को का भी लिया है। बीटीआर की सर्चिंग टीम पड़ताल और बाघ की पहचान करने में जुट गई है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन