बिना ब्याह के ही लौट आई पूरी बारात….कटनी जिले के बरही के डीघी गांव से सलैया गई थी बारात हुआ हंगामा, दूल्हे के बड़े पिता की हो गई मौत

IAS Coaching

बरही के डीघी गांव से सलैया गई थी बारात
हुआ हंगामा, दूल्हे के बड़े पिता की हो गई मौत

कटनी। शादी की खुशियां उस वक्त मातम में पसर गई, जब हुए हँगामें के बाद दूल्हे के बड़े पिता की मौत होने की खबर पहुँची, फिर होना क्या था, बिना ब्याह कराए ही बारात लौट आई। बारात कटनी जिले के बरही/विजयराघवगढ़ क्षेत्र के ग्राम डीघी से उमरिया जिले के इंदवार थाना अमरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम सलैया गई हुई थी।
बारात देरी से पहुँचने पर कहा-सुनी इतनी बढ़ी की मारपीट की नोबत आ गई। बीच-बचाव में पहुँचे दूल्हे के बड़े पिता सभापति पिता रामविशाल पटेल निवासी डीघी के ऊपर भी आक्रोशित लोगों ने हमला कर दिया था, जिन्हें घायल अवस्था मे उनके पुत्र अपने चार पहिया वाहन में बैठाकर चलने लगे तो आक्रोशित लोगों ने वाहन में भी हमला कर दिया। बरही अस्पताल पहुँचने पर घायल सभापति को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि वाहन के धक्के से मौत हुई है। बरही में अमरपुर चौकी पुलिस के साथ ही एसडीओपी नागेंद्र प्रताप सिंह भी पहुँचे हुए थे, जो पूरे घटनाक्रम की गम्भीरता से जांच करने के निर्देश विवेचक को दिए है। वही बरही थाना पुलिस भी पंचनामा कार्यवाई उपरान्त पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया। बहरहाल 64 साल के सेवानिवृत्त शिक्षक सभापति की मौत मारपीट में चोट लगने से हुई या फिर वाहन का धक्का लगने से हुए है, इस पूरे मामले की पड़ताल करने में पुलिस जुट गई है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन