कैमोर पुलिस ने जप्त किए 4 लाख 97 हजार रुपए कैश, वाहन चेकिंग के दौरान बाइक में रखा था कैश

IAS Coaching

कैमोर पुलिस ने 4 लाख 97 हजार रुपए किए कैश जप्त ।

कटनी। आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने के लिए पुलिस मुस्तैद है। कैमोर थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार को थाना कैमोर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान चेकिंग के देवरी मझगवां रोड पर वाहन मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 21एमई 6371 को रोक कर चेक किया गया तो वाहन मोटरसाइकिल के थैले में 4 लाख 97हजार रुपए रखे मिले। वाहन चालक से नाम ,पता व उक्त राशि के संबंध में पूछने पर अपना नाम नीरज पांडे व पिता श्री रामाधार पांडे उम्र 42 वर्ष निवासी देवी मझगवां थाना कैमोर जिला कटनी का उक्त रकम 04 लाख 97 हजार रुपए जो पेट्रोल पंप की बिक्री का पैसा है जो अपने मालिक को देने जा रहा था उक्त राशि को राहगीरों गवाहनों के समक्ष पंचनामा तैयार कर मौके पर जप्त किया गया। नीरज पांडे के द्वारा उक्त राशि के संबंध में वैद्य दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों के सत्यापन पर उक्त जप्त राशि 4 लाख 97 हजार रुपए को नीरज पांडे को हिदायत देकर सुपुर्द किया गया । इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में सउनि अखिलेश कुमार मिश्रा ,सउनि श्याम बिहारी तिवारी, आरक्षक 216 अजीत तिवारी ,आरक्षक 370 सुशील पटेल की मुख्य भूमिका रही ।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन