
बोलेरो वाहन में रखे काले बैग से निकला सोना-चांदी
1133150 रूपये कीमती सोना-चांदी के आभूषण जब्त
कटनी। बोलेरो वाहन में रखे काले रंग के बैग को जब बरही की पुलिस और एसएसटी टीम ने खोला तो उनकी आंखें चकरा गई। बैग में 11 लाख रुपए से अधिक कीमती सोने-चांदी के जेवरात रखे हुए थे, व्यापारी के पास मौके पर वैध दस्तावेज नही थे, जिससे उक्त आभूषण को जब्त कर लिया गया है। इस पूरी कार्यवाई के संबंध में बरही थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने के लिए थाना बरही पुलिस एवं एसएसटी टीम के द्वारा वाहन चैंकिग के दौरान बुलेरो वाहन क्रमांक एमपी19 सीबी 7537 को रोककर चैक किया गया तो उसके पास एक काले रंग के रैगजीन के बैग मैं सोने चांदी से बने हुए आभूषण मिले, जिसे निकालकर चैक किया गया तो चांदी से बने आभूषण कुल 6671 ग्राम, जिसकी कीमत कुल 466900 /एवम सोने से बने आभूषण कुल 92ग्राम जिसकी कीमत कुल 666250/ कुल कीमती 1133150/ मिले जिसके संबंध में पूछतांछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम राकेश सोनी पिता स्व. अयोध्या प्रसाद सोनी निवासी पोडिया थाना इंदवार जिला उमरिया, हाल निवासी बरही का होना बताया। जिसे उपरोक्त सोने चांदी के सम्बन्ध मैं वैध दस्तावेज पेश करने को कहा गया जो की मौके पर कोई वैध दस्तावेज पेश ना करने पर एसएसटी टीम से मौके पर ही उपरोक्त सोने चांदी को राकेश सोनी के कब्जे से जप्त कर अग्रिम करवाही हेतु जिला कार्यालय भेजा गया । इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभार शैलेन्द्र सिंह यादव, एसएसटी प्रभारी मृदुल कुमार साहू AVFO. उप निरी. शैलेन्द्र सिंह सेंगर , उप निरी. विनोद कांत सिंह, आर. अवधेश प्रताप सिंह,आर. लालू यादव आर. विवेक श्रीवास्तव की मुख्य भूमिका रही।







