बरही में कटनी के प्रथम महापौर वृजेंद्र मिश्रा भाजपा में हुए शामिल….महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष रजनी सोनी को महापौर प्रीति सूरी ने पहनाया भाजपा का पट्टा

IAS Coaching
oppo_1026

कटनी के प्रथम महापौर वृजेंद्र मिश्रा भाजपा में शामिल

कटनी/बरही। नगर निगम कटनी के प्रथम महापौर वृजेंद्र मिश्रा उर्फ राजा भैया ने बरही में आयोजित भाजपा की चुनावी जनसभा में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल ने भाजपा का पट्टा डाल कर उनका भाजपा परिवार में अभिनंदन किया। कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष रजनी सोनी ने भी भाजपा में शामिल हुई। कटनी की महापौर प्रीति सूरी ने भाजपा की माला पहनाकर अभिनंदन किया। इसी तरह नगर परिषद विजयराघवगढ़ के पूर्व अध्यक्ष अरविंद बड़गैया, श्रवण बागरी, कैलाश उरमलिया भी अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम चुके है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मंच में आने के पूर्व ही कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने आए उक्त सभी नेताओं को सदस्यता ग्रहण कराई गई। गौरतलब है कि खजुराहो संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बी डी शर्मा के समर्थन में बरही में भाजपा की चुनावी जनसभा चल रही है, जहां केंद्रीय गृह मंत्री के आने का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत