Exclusive:-. एमपी के इस तहसीलदार को क्यों कटवानी पड़ी गेंहू और सरसों की फसल!…अब गहाई कराने के बाद बेचेंगें अनाज…Katni जिले के इस तहसीलदार का चर्चाओं में अजब-गजब एक्शन

IAS Coaching

बरही के तहसीलदार ने कटवा लिए गेंहू की फसल

मंदिर की जमीन में खड़ी थी फसल

गहाई के बाद क्या होगा, देखेंगें विधान

कटनी(आनंद सराफ,बरही)मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक अजब-गजब प्रकरण सामने आया है। बरही तहसील के तहसीलदार नितिन पटेल ने गेंहू की फसल कटवा कर अब गहाई करवाने की तैयारी में है और उक्त फसल को आगे क्या करेंगे, इसका विधान देखने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी, लेकिन तहसीलदार के इस कार्य की बड़ी चर्चा हो रही है। एक किसान ने गेंहू और सरसों की फसल तैयार करी थी, लेकिन जब फसल काटने की बारी आई तो किसान देखता ही रह गया और तहसीलदार ने फसल कटवा डाली।

*मंदिर की जमीन का विवाद पहुँचा था तहसील*
यह पूरा माजरा बरही तहसील के ग्राम बरनमोहगवां स्थित खसरा नंबर 972 का है, जिसका क्षेत्रफल 1.70 हेक्टेयर है। यह रकबा शंकर मंदिर में दर्ज है। बताया गया है कि रोशन राय पिता ईश्वरदीन राय का कब्जा इस भूभाग में था और वह खेती करता आ रहा था। इसी बीच मंदिर के पुजारी ओर कब्जेदार रोशन राय का विवाद भूभाग में कब्जे को लेकर हुआ, जिसकी शिकायत बरही तहसील पहुँच गई, फिर क्या था, पूरे मामले की जांच बरही के तहसीलदार नितिन पटेल ने करवाई तो पता चला कि उक्त भूभाग मंदिर के अधीन है यानी शासकीय रकवा है। बरही के तहसीलदार नितिन पटेल ने कब्जेदार के खिलाफ धारा 250 के तहत कार्यवाई करते हुए उक्त भूभाग में खड़ी गेंहू और सरसों की फसल को अपने अधीन करते हुए उसकी कटाई भी करा डाली।

खेती के लिए जमीन की होगी नीलामी
अभी तक जो भी हुआ उससे इतर अब उक्त भूभाग में खेती करने के लिए नीलामी की कार्यवाई की जाएगी और उससे प्राप्त होने वाली आमदनी सरकारी खाते में जमा कराने की प्रक्रिया भी करने की तैयारी है।

अनाज बेचकर शासन के खाते में जमा करेंगे राशि
इस पूरी कार्यवारी के बारे में तहसीलदार नितिन पटेल ने बताया कि यह सही बात है कि मंदिर की जमीन पर कब्जा करने वाले को बेदखल करते हुए गेंहू और सरसों की फसल की कटाई कराई गई है और गहाई के उपरांत अनाज का क्या करना है, उससे प्राप्त होने वाली राशि किस मद में जमा करानी है, इसका विधान देखकर आगे की प्रक्रिया की जावेगी।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में 32 लाख का एस्टीमेट, महज 22 लाख में ठेकेदार बनाएगा सीसी सड़क 30 प्रतिशत कम दर में आरईएस ने दिया है ठेका बरही के संदीप कालोनी में पंच ने किया भूमिपूजन, कॉलोनाइजर संदीप अग्रवाल रहे मौजूद

कटनी के बरही में नारायण!…मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का बरही में हुआ अभिनंदन… नारायण बोले:- मैं दिल की बात करता हूँ, मन की बात करना मोदी जी का काम… पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय बाला प्रसाद वर्मा के परिवार ने मनाया जन्म दिन