
1 चोर से 2 बाइक बरामद, बरही थाना पुलिस की सफलता
बरही। कटनी की बरही थाना पुलिस ने 1 ऐसे शातिर चोर को पकड़ा है, जिसके कब्जे से 2 चोरी की बाइक बरामद हुई है। पकड़ा गया चोर उमरिया जिले का फरार स्थायी वारंटी भी है। बरही थाना में ऐसा पहली बार हो रहा है कि चोरी गई मोटर साइकिले एक-दो दिन में न सिर्फ बरामद हुई, बल्कि आरोपी भी पकड़ा गया।
नगर परिषद बरही प्रांगण से चोरी हुई थी बाइक
इस संबंध में बरही थाना के कोतवाल शैलेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि एसपी अभिजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं आनुविभागिय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ के.पी. सिंह के व्दारा लगातार अपराध एवं अपराधियो की धडपकड के लिए निर्देशित किया गया है गत 01 अपील को सत्यनारायण वंशकार पिता संतोष वंशकार निवासी बरही के व्दारा विजयराघवगढ रोड बरही सीटू तिवारी की दुकाने के सामने से अपनी मोटर सायकिल क्रमांक एम.पी. 21 एम.क्यू. 1907 कीमती 60000 रुपये की चोरी हो जाने रिपोर्ट थानें दर्ज करायी थी साथ ही नगर परिषद बरही कार्यालय के सामने से मोटर सायकिल क्रमांक एम.पी. 21 एम.जी. 5715 के मोटर सायकिल चोरी होने की रिपोर्ट भी संजीव सिंह चंदेल ने 02 अपील को दर्ज करायी थी, जिसे बरही पुलिस ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर चोरी गयी मोटर सायकिल की तलाश के लिए रवाना किया जो बरही कस्बा में एवं आस आस के गांवो मे मोटर सायकिल की तलाश की गयी।
मंदिर के पीछे छिपा दी थी बाइक
मुखबिर सूचना पर संदेही रिंकू उर्फ दिनेश तिवारी पिता सुरेन्द्र तिवारी निवासी कुनिया से पूंछतांछ करने पर बताया कि मेरे व्दारा विजयराघवगढ रोड बरही सीटू तिवारी की दुकाने के सामने से एक मोटर सायकिल चोरी की है जो कुनिया में मंदिर के पास छिपाकर रखी है एवं नगर परिषद कार्यालय बरही के सामने से चोरी गयी मोटर सायकिल को श्री बाबू क्रेसर के पीछे छिपाकर रखा हूं आरोपी से दोनो मोटर सायकिले बरामद कर आरोपी के विरुध्द वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है । संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव , उप निरी. विनोदकांत , स.उ.निरी.रामसखा वर्मा, आर. विवेक श्रीवास्तव , वाहन चालक संजय पाडेय आदि थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही ।







