बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दो शावकों की मौत, जांच में जुटा प्रबंधन,खितौली और पनपथा कोर परिक्षेत्र में मिले शव

IAS Coaching

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दो शावकों की मौत, जांच में जुटा प्रबंधन,खितौली और पनपथा कोर परिक्षेत्र में मिले शव।

उमरिया – बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से बाघ प्रेमियों के लिए बुरी खबर आई है। टाइगर रिजर्व में दो शावकों की मौत हो गई है। जानकारी के बाद टाइगर रिजर्व प्रबंधन जांच में जुटा हुआ है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा परिक्षेत्र के सेहरा बीट में क्षत-विक्षत अवस्था में बाघ शावक का शव मिला ह। शव मिलने की जानकारी लगते ही टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। क्षत-विक्षत शव होने के कारण शावक की मौत आपसी संघर्ष में होना प्रबंधन बता रहा है। प्रबंधन ने शावक की मौत के बाद सोमवार को ही शावक का के शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार कर दिया गया। वही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सोमवार को ही दूसरे शावक का शव खितौली परिक्षेत्र में मिलने की जानकारी प्रबंधन को लगी। खितौली परिक्षेत्र के गढ़पुरी गांव के पास शावक का शव मिला। शव मिलने के बाद शावक और बाघिन की पहचान के लिए प्रबंधन जुटा हुआ है। शावक के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को होने बाद शावक का अंतिम संस्कार होगा। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उपसंचालक पीके वर्मा ने बताया कि 2 शावकों के शव मिले हैं। आपसी संघर्ष में शावको की मौत हुई है। दोनों शावको की उम्र एक वर्ष से कम है। जांच की जा रही है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत