कटनी के बरही में 3 साल की अबोध बालिका से दुष्कर्म, मंगलवार की दोपहर बहिरघटा गांव का मामला…बुधवार को मेडिकल परीक्षण कराने पीड़िता को कटनी ले गई बरही पुलिस…गेंहू के खेत मे आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

IAS Coaching

3 साल की अबोध बच्ची से दुष्कर्म
बरही थानाक्षेत्र के बहिरघटा गांव की वारदात

एमपी के कटनी जिले में 3 साल की मासूम बालिका के साथ दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। यह वारदात कटनी जिले के बरही थानाक्षेत्र के ग्राम बहिरघटा का बताया जा रहा है। पीड़ित अबोध बालिका को कटनी में भर्ती कराया गया है। दुष्कर्म की इस वारदात को बरही पुलिस दबाने का प्रयास करती नजर आई।
इस संबंध में मिली जानकारी मुताबिक ग्राम बहिरघटा के एक विश्वकर्मा समाज की बच्ची को अपनी हवस का शिकार गांव के ही एक तिवारी परिवार के 17-18 वर्षीय युवक ने बनाया है। पीड़ित बालिका की हालत स्थिर है, मेडिकल परीक्षण के लिए पुलिस परिजनों के साथ कटनी लेकर गई है।

मंगलवार की दोपहर की वारदात
यह सनसनीखेज वारदात मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे की है। बताया गया है कि विश्वकर्मा परिवार का खेत है, जहां गेंहू और चना की फसल लगी हुई है। खेत मे ही बालिका अपने परिजनों के साथ गई थी, तभी उसे अकेला पाकर आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। इस वारदात को पहले दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन पीड़ित बालिका के परिजन न माने तब आज बुधवार को बरही थाना में पदस्थ एसआई विनोद कांत सिंह पीड़िता को लेकर कटनी रवाना हुए।

मामले में पर्दा डालने का प्रयास
टीआई अरविंद चौबे के अवकाश में होने के चलते मामले की विवेचना में जुटे एसआई विनोद कांत सिंह से जब इस संबंध में जानकारी चाही गई तो वे न जाने क्यों पूरे घटनाक्रम को ही सिरे से नकार कर मामले को पर्दा डालने में जुटे रहे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत

जिसको भी राजनीति करना है, सबका स्वागत है…लेकिन बेईमानों की मेरे पास कोई जगह नही:-MLA संजय पाठक…कटनी के बरही में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रैन बसेरा उद्घाटन में विधायक की 2 टूक… संबल योजना में 80 हजार रुपए कमीशन हड़पने का पहुँची थी शिकायत